शमसाबाद फर्रुखाबाद 25 जून 2022 दिल्ली से फर्रुखाबाद लौट रहे परिवहन निगम की बस में जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पानी पिलाकर युवक से हजारों की नकदी तथा मोबाइल लूटा। आने की सूचना पर इंतजार कर रहे परिजनों ने जहरखुरानी गिरोह के शिकार युवक को कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली परिवहन निगम की बसों में आम यात्रियों की यात्रा को सफल बनाने के लिए परिवहन विभाग ने काफी सराहनीय कदम उठाए गए । यहां तक कि बसों में यात्रियों को स्लोगन के जरिये संदेश देकर अच्छे बुरे बर्ताव करने वाले लोगों के संबंध में जानकारी भी दी संदेशो में लिखा देखा गया । जहर खुरानो से सावधान अपरिचित लोगों से संपर्क उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई वस्तुएं आपकी जान की दुश्मन बन सकती हैं। अपरिचितो से दोस्ती जहरखुरानी गिरोह द्वारा लूटे जाने की संभावनाएं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी यात्री आज भी अपरिचित लोगों के संपर्क में आकर अपना सब कुछ गवा बैठे हैं । यहां तक की कभी-कभी लोगों को जान के लाले पड़ जाते हैं ऐसा ही एक मामला कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर देखने को मिला जहां शुक्रवार को दिल्ली से आ रहे रोडवेज की एक बस में एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना कर हजारों रुपए की नकदी लूट ली । यहां तक कि उसके बैग में रखे कपड़े तथा मोबाइल को भी लूट लिया। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया संत अख़्तर अली का युवा पुत्र सोहेल खा जो दिल्ली सीलमपुर में स्पोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता था । काम ना चलने के कारण सोहेल ने घर आने का निर्णय लिया गुरुवार की शाम सोहेल आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचा। जहां आनंद बिहार दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गया। सोहेल के पिता अख्तर अली ने बताया जब आनंद विहार बस आनंद की बस निकली उसी दौरान कुछ लोग यूबक के संपर्क में बैठ गए। अपरिचित लोगों द्वारा परिचय किया गया। जिस पर जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपनापन दिखाते हुए आवभगत की इसी दौरान उन्होंने एक पानी की बोतल निकाली और पीने को कहा सोहेल ने पानी पी लिया कुछ समय बाद बो बेहोश हो गया जिसका फायदा उठाते हुए जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने युवक का बैग ले लिया बैग में कपड़े तथा आवश्यक प्रपत्र रखे हुए थे । इसके अलावा जेब में रखी ₹10000 की नकदी तथा एक मोबाइल लूट लिया। तथा अपना पुराना बैग जिसमे रद्दी कागज भरे हुए थे रख दिया। घर आने के लिए युवक द्वारा परिजनों को सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर परिजन फैजबाग में इंतजार कर रहे थे जैसे ही सोहेल को बस चालक ने नीचे उतारा तो जहरखुरानी गिरोह का शिकार युवक डगमगाता गिरता आगे बढ़ा । जब सोहेल को परिजनों ने इस हाल में देखा तो उन्हें समझते देर नहीं लगी और फैजबाग कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया उपचार के दौरान जब सोहेल को कुछ-कुछ होश आया तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी फिलहाल सोहेल का उपचार जारी था।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug