kaimganj news भाई ने भाई को पीटकर किया लहूलुहान

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2023
सामाजिक नीति के अनुसार कहावत है कि आपसी सामंजस्य भाईचारा प्रेम और सौहार्द पूर्ण वातावरण ही किसी भी समाज अथवा परिवार की खुशहाली का सबसे बड़ा मूल मंत्र होता है ।

IMG 20230428 WA0011

लेकिन बदलते परिवेश में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा। आए दिन हो रहे पारिवारिक विवाद पति- पत्नी, पिता-पुत्र ,भाई -भाई, पड़ोसी आदि के झगड़े कलह की ओर ही इशारा कर रहे हैं। फिर भला शांति के साथ , एकता बनाए रखने की उम्मीद तो धूमिल हो ही जाती है, और ऐसी उम्मीद हॊ भी तो कैसे,? जहां भाई ही भाई का दुश्मन दिखाई दे। जो भी हो आज नगर कायमगंज के मोहल्ला बगिया सोहनलाल में एक भाई ने दूसरे भाई को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह कस्बा कायमगंज के मोहल्ला बगिया सोहनलाल का निवासी घनश्याम पुत्र अमर सिंह है। उसका आरोप है कि आज समय दिन के लगभग 12:00 बजे उसके सगे चचेरे भाई कन्हैया पुत्र राम सिंह ने उसे लोहे की सारियों से जमकर पीटा। आरोप है कि गुस्सैल चचेरा भाई तब तक पीटता रहा। जब तक की वह यह समझा कि अब तो इसका काम हो ही गया। मरा समझकर मौके से गाली गलौज कर भविष्य में देख लेने की धमकी देता हुआ आराम से चला गया। पीड़ित का आरोप है कि बेरहमी से भाई द्वारा पीटे जाने के कारण उसके हाथ पैर सिर व शरीर के अन्य अंगों में काफी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कराहते हुए कहा कि ऐसा लगता है मानो उसके हाथ और पैर की हड्डियों में फैक्चर हो गए हैं । हाथ और पैर उठते ही नहीं है। शिकायत के उपरांत पुलिस ने उसे उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। जहां समाचार लिखे जाने तक घायल का उपचार जारी था। अस्पताल बेड पर भाई की बेदर्दी का शिकार हुआ घायल भाई अपनी चोटों के दर्द होने पर व्यथित होकर आंसू बहाने को मजबूर हो रहा था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes