Kaimganj news–*क्षेत्र की संक्षिप्त खबरें ,आओ देखें एक नजर में:-*

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news–(1)
दीवार के मलबे में दबी महिला – हालत गंभीर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद24 अगस्त 2023
एटा क्षेत्र की एक महिला के ऊपर दीवार गिर गई। मलबे में दब जाने से उसकी हालत गंभीर हो गपी। परिजन इलाज के लिए सीएचसी में लेकर पंहुचे।
जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज के गांव मोहम्मद नगर बझेरा निवासी नंदकिशोर की 28 वर्षीय पत्नी अनीता के ऊपर अचानक भरभरा कर दीवार गिर गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौडे़ और मलवे से बाहर निकला। घायलवस्था में उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
(2)

अवैध कच्ची शराब सहित तीन गिरफ्तार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अगस्त 2023
आबकारी व कोतवाली पुलिस ने श्यामनगर में छापा मार कर तीन आरोपी दबोच लिए।
आवकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौवे व कोतवाली पुलिस ने मुखविर की सूचना पर श्यामनगर में छापा मारा। जहां से गांव के ही बीर सिंह पुत्र राजपाल, दमदमा निवासी राकेश पुत्र ईसाचरन, मोहल्ला जटवारा निवासी रूकसार पुत्र सफी मास्टर को दस- दस लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।
(3)
एक सटोरिया गिरफ्तार
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24अगस्त
कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने सट्टा पर्ची समेत अर्जुन पुत्र श्रीराम निवासी बजरिया रामलाल को पानी की टंकी रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

छत पर पतंग उड़ा रहा बालक गिरा, गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद

छत पर पतंग उड़ा रहा बालक गिरकर गंभीर घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव सूखानगला निवासी नवाब सिंह का आठ वर्षीय पुत्र शिवम छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी असंतुलित होकर नीचे जा गिरा और घायल हो गया। गंभीर हालत मंे डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes