निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित- Farrukhabad news

Picsart 22 09 05 10 52 35 204

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news,fbd news

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 20 22
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद से जारी निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण आदेश संख्या 6 85/ 29- दिनांक 22 अगस्त 2022 द्वारा कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से उनके आधार नंबर एकत्र कर नामावली में अंकित किए जाएंगे। इसके लिए पूरे जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी भी लगाई गई है। लेकिन निर्वाचन ड्यूटी के प्रति लापरवाही का परिचय देते हुए नगर क्षेत्र कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय बजरिया रामलाल, जिसमें बूथ संख्या 1 85 तथा बूथ संख्या 186 मिला कर दो बूथ हैं । इन बूथों में से बूथ संख्या 185 पर नियुक्त किए गए, बीएलओ दीपक कुमार पिछले लंबे समय से ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे हैं। इसी तरह नगर कायमगंज में ही परिषदीय प्राथमिक विद्यालय श्यामा गेट पर भी बूथ संख्या 176 ,177, 178 कुल मिलाकर तीन बूथ हैं। इन बूथों में से एक बूथ पर राजीव कुमार नाम के बूथ लेवल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है । परंतु यहां भी पूरी तरह लापरवाही का परिचय देते हुए बीएलओ राजीव कुमार बूथ पर आकर अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं। बताया गया कि वे अपने घर पर ही मतदाताओं को आधार लिंक कराने के लिए बुलाते हैं, और वही मनमाने ढंग से आधार लिंक करने का काम करते हैं । यह बात सभी मतदाताओं को मालूम नहीं है। इसलिए हर रोज बहुत से मतदाता बूथ पर चक्कर लगाते लगाते हुए निराश होकर वापस लौट रहे हैं । जब इस संबंध में इस काम में लगाए गए सुपरवाइजर लेखपाल राणा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। पता करने के उपरांत बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अधिकारियों से संस्तुति की जाएगी। ठीक इसी तरह की बात श्यामा गेट क्षेत्र के सुपरवाइजर पदेन लेखपाल पद पर कार्यरत अनिल ने भी दोहराते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes