KAIMGANJ NEWS पुरानी दुश्मनी में खूनी संघर्ष, युवक को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान

Picsart 26 11 27 14 40 02 874

KAIMGANJ NEWS –घर के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचा युवक; प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर

कायमगंज। क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक वारदात का मामला सामने आया है। गांव पितौरा में एक युवक पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव पितौरा निवासी पुकार उर्फ हैपी दिवाकर पुत्र महिमाचन्द को पुलिस सोमवार शाम करीब 6:30 बजे घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान थे। अस्पताल में चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने उसका परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल सर्जन की सुविधा वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया गया।

घायल युवक ने उपचार के दौरान आरोप लगाया कि गांव के ही सनी और चंदन से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी विवाद के चलते दोनों ने उसके घर के पास उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से उसकी गर्दन और बाएं हाथ के पंजे पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस वारदात ने गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवादों और आपसी तनाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक की ओर से लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हमले की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विदाई के पलों में छलकी आत्मीयता, कानपुर देहात की नई पारी के लिए कोतवाल विनोद शुक्ला को दी गई शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कार्यकाल की यादें छोड़कर विदा हुए इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जगाई जागरूकता की अलख, पोस्टर प्रतियोगिता और रैली से दिया एकता का संदेश

KAIMGANJ NEWS –कैडेट राधिका पाठक ने पोस्टर प्रतियोगिता में मारी बाजी, आन्या ने हासिल किया[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कार्तिक मेले में सेवा की मिसाल बने डॉ. आनंद गुप्ता, बिना दवा के दर्द से राहत देने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Farrukhabad news–एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर और योग के जरिए किया मरीजों का निःशुल्क उपचार, दवाएं और ग्लव्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले अशोक का खेत में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी

KAIMGANJ NEWS –गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से हुए थे लापता, शुक्रवार शाम आलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गऊटोला-अताईपुर में रात के अंधेरे में कथित खनन का बड़ा खेल! मशीनों की गड़गड़ाहट और डंपरों की रफ्तार ने खोली निगरानी की पोल

KAIMGANJ NEWS –सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर-डंपरों[...]