KAIMGANJ NEWS -तहसील प्रशासन और एक प्राइवेट कर्मी पर अभद्रता और अनावश्यक दबाव का लगाया आरोप, अधिकारियों ने बताया निराधार
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के अमलैया मुकेरी गांव में बुधवार को एक बीएलओ ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे बीएलओ ने एक अधिकारी और प्राइवेट कर्मी पर एसआईआर कार्य को लेकर मानसिक दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारियों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पूरा मामला जांच के दायरे में आ गया है।
ब्लॉक शमशाबाद क्षेत्र के अमलैया मुकेरी निवासी 50 वर्षीय ललित कुमार गंगवार ने बुधवार को संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक इलाज के दौरान होश में आए ललित कुमार ने बताया कि वह उच्च माध्यमिक विद्यालय ममापुर में सहायक अध्यापक हैं और बूथ संख्या 272 पर बीएलओ के रूप में भी ड्यूटी कर रहे हैं। ललित कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर के कार्य को लेकर लगातार उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उन्हें तहसील सभागार में हुई एसआईआर बैठक में अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। बुधवार सुबह भी उन्हें दोबारा तहसील बुलाकर कार्य के नाम पर दबाव डाला गया, जबकि उनका कहना है कि उनका पूरा एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अधिकारी व कार्यालय के एक प्राइवेट कर्मी की प्रताड़ना और मानसिक दबाव से क्षुब्ध होकर उन्होंने मजबूरी में कीटनाशक का सेवन कर लिया। ललित कुमार की हालत बिगड़ने की सूचना पर उनकी पत्नी राखी और पुत्र प्रबल प्रताप का रो-रोकर बुरा हाल है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इनसेट
पहले चूहा मार दवा पी, असर न होने पर खाया ज़हरीला पदार्थ
इनसेट
कायमगंज।
इलाज के दौरान बीएलओ ललित कुमार ने बताया कि उसने मंगलवार को पहले चूहा मारने वाली कीटनाशक दवा का सेवन किया था, लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं हुआ। इसके बाद उसने दूसरी बार जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
इनसेट
अधिकारियों ने आरोप निराधार बताया
कायमगंज।
तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बीएलओ द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 272 नंबर बूथ उनके क्षेत्र में आता ही नहीं है। वहां एबीएसए शमसाबाद एआरओ के रूप में तैनात हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो वे ललित कुमार से मिले हैं और न ही फोन पर कोई बात हुई है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ का कार्य पूरा हो चुका है और किसी पर भी दबाव नहीं बनाया गया। सभी को उनके कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया गया। उन्होंने कहा कि 272 नंबर बूथ का कार्य भी पूर्ण था, ऐसे में यह जांच का विषय है कि संबंधित बीएलओ किस दबाव में ऐसा आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रशासन पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटा है। एसडीएम ने बताया कोई प्राइवेट कर्मी उनके यहां नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun