KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2024
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट की एक किसान पंचायत कायमगंज तहसील परिसर में आयोजित हुई ।किसान पंचायत के बाद किसान नेताओं ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीम कायमगंज को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि 4 मई 2024 को प्रयागराज रेलवे परिसर तथा 5 मई 2024 को विंध्याचल रेलवे परिसर में किसान पंचायत होगी । इस पंचायत में भाग लेने के लिए किसानों का जत्था 3 मई 2024 को रेल द्वारा बिना टिकट प्रस्थान करेगा । किसान नेताओं ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान उनके कार्यकर्ताओं के साथ अवैध व्यवहार या कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए । यदि ऐसा होता है तो इसके लिए पूरी तरह भारत सरकार ही जिम्मेदार मानी जाएगी। संगठन का कहना है कि भारत सरकार को चाहिए कि वह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा तथा सुविधा प्रदान करे । इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि राशन दुकानदारों द्वारा घटतौली जारी है – इसकी जांच कर रोका जाए ।घटतौली के लिए उन्होंने ग्राम मामपुर के कोटेदार का जिक्र किया ।वहीं उन्होंने कृषि मंडी में किसानों की फसलें रखने के लिए टिन सैट खाली कराए जाने तथा मतदान के दिन दंगा फसाद रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इंतजाम पुख्ता करने एवं ग्रामों में बढ़ती गंदगी की साफ सफाई कराने तथा स्वच्छ पेय जल के रुके कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है । ज्ञापन अवसर पर तथा पंचायत में अजय कुमार गंगवार – कशमीर सिंह गंगवार – मोतीलात सेनापति – रमेशचन्द्र पाल – नौरंगी लाल शाक्य -अमरसिंह शाक्य -शेरसिंह शाक्य – राममूर्ति गंगवार एवं संगठन जिला प्रभारी जयदेव सिंह शाक्य – जिला अध्यक्ष डा० प्रेमचन्द्र सक्सेना आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct