kaimganj news –बिजली विभाग सहित अन्य समस्याओं से संबंधित , सीएम तथा डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भाकियू ने एसडीएम को सौंपा

Picsart 23 12 19 15 36 17 074

Kaimganj news-जनहित में समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग कर कहा गया कि अन्यथा की स्थिति में होगा आंदोलन
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 दिसंबर 2023
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज ) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन की प्रतियाँ उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से निराकरण की मांग की है ।सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद फर्रुखाबाद में विद्युत विभाग के अधिकारी खुलेआम किसानों का शोषण कर रहे हैं । इनके द्वारा भेजे जाने वाले विद्युत बिल 90% से भी ज्यादा गलत आ रहे हैं । बिल संशोधन के नाम पर केविल काटने के नाम पर किसानों को धमकाकर उनसे उगाई की जा रही है । किसान नेताओं ने एक्सईएन विद्युत कायमगंज का रवैया भी तानाशाही बताया है । इसी के साथ उन्होंने पूरे जनपद में आवारा पशुओं की समस्या को सामने रखते हुए नबावगंज के गांव नगला हीरासिंह में नलकूप के लिए लाइन ना उपलब्ध कराने , टाउन एरिया नवाबगंज के वार्ड 11 में विद्युत व्यवस्था हेतु पोल तक उपलब्ध न कराए जाने , थाना कंपिल के गांव कादर दादपुर सराय निवासी किसान परिवार के घर हुई चोरी का अब तक पता ना लगा पाने , शमशाबाद क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई में एक किसान की समरसेबल हेतु लाइन स्वीकृत होने के बाद भी जेई विद्युत द्वारा शेष कार्य के लिए रिश्वत की मांग करने , वही विकासखंड नवाबगंज के गांव भंगौरा निवासी अरुण कुमार के 10 हॉर्स पावर स्वीकृत कनेक्शन का बिल 15 हॉर्स पावर के बराबर भेजना , शिकायत के बावजूद भी सुधार न करने जैसी अनेक समस्याओं को दर्शाते हुए किसान संगठन के नेताओं ने समस्याओं के तत्काल प्रभाव से निराकरण की मांग करते हुए कहा है कि यदि ऐसा ना हुआ तो भारतीय किसान यूनियन (स्वराज ) इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बिवस होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes