KAIMGANJ NEWS बाइक सवार हमलावरों ने युवक से की मारपीट, दागी गोलियां और मौके से हो गए फरार

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

KAIMGANJ NEWS – गुंडागर्दी का यह कृत्य नगर के मोहल्ला पटवनगली रोड पर हुआ – मचा दहशत युक्त हड़कंप
-जताई जा रही संभावना के अनुसार हमलावर जोशीला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बीती शाम शांत वातावरण को चीरती हुई गोलियों की दनदनाहट ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया । लोग जब तक कुछ समझ पाए । तब तक हमलावर बाइक छोड़कर कई राउंड गोलियां दागते हुए मौके से फरार हो गए । घटनास्थल पर वहां से निकलने वाले लोग – वही के वहीं ठहर गएl साथ ही बहुत से लोग दौड़कर वहां पहुंचे। जिससे भीड़ जमा हो गईl भीड़ के बीच खड़े पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि तीन लोग बाइक से आए थे ।उन्हीं लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की , जब मेरे परिवार के लोग आ गए तो हमलावर फायरिंग करते हुए अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गएl पीड़ित समर्थ गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला नुनहाई ने दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार देर शाम वह अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए पटवनगली से होकर जा रहा था। समर्थ के मुताबिक तीन युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और उसे रोकर एक युवक का नंबर लगाने को कहा। इस पर समर्थ ने बाइक सवार युवकों से कहा कि वह उस युवक को नहीं जानता है और ना ही उसका मेरे पास नंबर है। आरोप है कि इसी बीच तीनों युवक समर्थ को गाली गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट की। इसी बीच समर्थ के परिजन वहां पहुंच गए । तभी हमलावर बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए वहां सेभाग गए। तनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। परिजन घायल समर्थ को लेकर कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। जहां समर्थ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया है । साथ ही मामले की जांच करने तथा आरोपियों की तलाश कर पता लगाने का प्रयास कर रही है । वहीं लोगों में हो रही चर्चा के अनुसार फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हमलावर जोशीला गैंग के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर

KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर

KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा

KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली

KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा

KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes