-
Bike rider villager was shot injured condition critical
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 नवंबर 20-22
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सैंथरा का बताया जा रहा है। यहां के निवासी 55 वर्षीय आलोक गंगवार पुत्र फकीरे लाल गंगवार आज अपने किसी काम से कायमगंज बाजार की ओर जा रहे थे ।जैसे ही वह गांव भटासा व रजपालपुर के बीच स्थित राजकीय राम दर्शनी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली बाइक चालक आलोक गंगवार के दाएं कंधे में जा लगी। गोली लगते ही घायल हुआ बाइक चालक वहीं गिर गया।

गोली से घायल आलोक गंगवार
इतने में ही संयोगवश वहां ड्राइवर राहुल पुत्र राजेंद्र पहुंचा । उसने घायल को अपनी गाड़ी में लिटाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाने के लिए चला वैसे ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । घटनास्थल से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लाए गए । घायल को प्रथम उपचार देकर ड्यूटी पर मौजूद डॉ० इकबाल ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। अचानक दिनदहाड़े हुए गोलीकांड की सूचना पाकर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने मौके पर पहुंचकर ,घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। गोली लगने से घायल हुए आलोक गंगवार सैंथरा गांव के मूल निवासी है।
और वर्तमान में वह कायमगंज कस्बा के निकट बसे गांव लालपुर पट्टी रह रहे है ।और यही दुकान रखकर चला रहे हैं । आलोक के दो पत्नियां हैं । दोनों पत्नियों के बीच विवाद चल रहा है। घायल के पिता सहायक विकास अधिकारी( पंचायत) थे । सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी तथा उनकी पत्नी यानी आलोक के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। एक पत्नी इन्हीं के साथ लालपुर पट्टी में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा में विवाद के कारण रहती है । गोली किसने मारी इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना के पीछे ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में अस्पताल पहुंची उनकी एक पत्नी स्वाति ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना था कि गोली किसने मारी इस बारे में अभी उसे कोई जानकारी नहीं मिली है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
अवैध निर्माण हटाने के जारी नोटिस के विरुद्ध, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने लगाई प्रशासन से गुहार
-
Kamalganj News: विद्युत संविदा कर्मियों ने मारपीट कर वसूले गए राजस्व धन लूट का आरोप लगा की पुलिस से शिकायत
-
Threatened to Rape: मोबाइल फोन से गाली गलौज कर दी दुष्कर्म की धमकी -रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लीलता करने वाला मंजनू पहुंचा पुलिस गिरफ्त में
-
Science Exhibition: माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रखर प्रतिभा की झलक
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb