kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 अप्रैल 2023
नगर के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ गौरव मिश्रा सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय, डॉ आकाश तथा डॉ रजत गंगवार ने बारी- बारी से विद्यालय के छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में स्वास्थ्य की अहम भूमिका है। अच्छे स्वास्थ्य से कार्य क्षमता बढ़ती है। कार्य क्षमता बढ़ने से उत्पादकता बढ़ती है। जिससे परिवार समाज और हमारा राष्ट्र आर्थिक रूप से मजबूत होता है। हम सभी को सतत परिश्रम करना चाहिए और सुपाच्य एवं अपने ही घर पर बना हुआ भोजन करने को वरीयता देनी चाहिए। इस मौके पर डॉ गौरव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए हमें सदैव पूरी सजगता के साथ हाथों को नियमित और विधिवत साबुन से धोते रहना चाहिए। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देते ही निकट के अस्पताल पहुंचकर उसकी जांच करा लें। शिविर में मौजूद डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि संतुलित भोजन भी संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ आकाश शाक्य और डॉ रजत गंगवार ने बच्चों के दांत एवं नेत्रों का परीक्षण किया। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, देवेंद्र पाल, डॉ मनोज तिवारी, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ विजय बाबू गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा, वीर सिंह शाक्य एवं नितिन गंगवार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक तथा स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun