Kaimganj news –बी ई ओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण मदारपुर स्कूल की व्यवस्था मिली सन्तोष जनक

Picsart 23 10 18 18 15 07 716

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 अक्टूबर 2023
खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में किया औचक निरीक्षण -प्रातः 9.15बजे स्कूल पहुंचे बीईओ को सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य होते मिला। कक्षा चार व पांच में जाकर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता चेक की। अधिकांश प्रश्नों के जबाव बच्चों ने दिए । जिन प्रश्नों के जबाव नहीं मिले । उनके उत्तर ग्रीन बोर्ड पर लिखकर बताए । जिससे बच्चे बेहद खुश हुए। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल से गत वर्ष के डीबीटी,इस वर्ष के लाभार्थी, फोटो अपलोड स्थिति, कायाकल्प, पंजीकृत बालक, बालिका की जानकारी ली। इसके बाद रसोईघर में पहुंच कर रसोईयों से जानकारी ली।

रसोईयों में विद्या, आशा, उमा, कामिनी ने बताया कि आज बच्चों के लिए दूध गर्म हो रहा है और आलू, फूलगोभी, टमाटर, मटर, हरी मिर्च, धनिया चावल में डालकर तहरी तैयार की जा रही है। उन्होंने बच्चों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन दिए जाने पर प्रधानाध्यापक की प्रसंशा की। स्कूल में कार्यरत रसोईयों ने मानदेय दिलाने की मांग की। आंगनबाड़ी केंद्र पर मेमवती द्वारा बालबाटिका संचालित मिली। सहायक अध्यापक आकाश पाल बंद प्राथमिक विद्यालय अल्लाहपुर संचालन के लिए गए थे । जबकि योगेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक और कमलेश राजपूत शिक्षामित्र शिक्षण करते हुए पाये गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को दिसंबर माह तक निपुण स्कूल बनाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय रुटौल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कल्पना सक्सेना उपस्थित मिली । जबकि शिक्षामित्र ममता यादव अनुपस्थित मिली।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

kaimganj news –कायमगंज में भूकंप के तेज झटको से मचा हड़कंप लोग घरों ब दुकानों से निकले बाहर

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes