Kaimganj news –एसडीएम से हुई वार्ता सफल न होने पर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Picsart 23 10 18 17 12 55 335

Kaimganj news- बार एसोसिएशन पदाधिकारी संभवत पुलिस क्षेत्राधिकार से करेंगे वार्ता

कायमगंज / फर्रुखाबाद18 अक्टूबर 2023
पिछली बार हुए रेवेन्यू बार एसोसिएशन के आंदोलन के समय तहसील परिसर में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया थाl पुतला दहन होने के बाद कोतवाली में रेवेन्यू संगठन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था । उस समय हुई वार्ता के अनुसार मुकदमा वापसी का आश्वासन दिया गया था । लेकिन मुकदमा वापस में नहीं हुआ । तब वादा खिलाफी का आरोप लगाकर अधिवक्ता फिर एक बार कलम मंद हड़ताल पर चले गए । हड़ताल के आज तीसरे दिन रेवेन्यू बार एसोसिएशन पदाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी के मध्य लंबी वार्ता हुई । किंतु वार्ता से कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ । इसके बाद फिर अधिवक्ता धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल पर आ गए । बताया गया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अपने साथी वकीलों के साथ मुकदमा वापसी की पैरवी के लिए पुलिस क्षेत्राधिकार से मिलेंगे । बरहाल अब तक अधिवक्ताओं को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है । इसलिए आंदोलित अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं ।
प्रशासन को हड़ताल की जानकारी पर वार्ता की बात सामने आई। अधिवक्ताओं की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम यदुवंश कुमार से मिला। जहां अधिवक्ताओं ने पिछले आश्वासन का हवाला देते हुए बाात रखी कि अब मुकदमा वापस किया जाए। तभी हड़ताल समाप्त होगी। पहले भी आश्वासन मिला था। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर एसडीएम ने कहा कि वह सीओ से लगातार सम्पर्क में हैं। उच्चस्तरीय वार्ता चल रही है। हड़ताल से वादकारी परेशान है। काफी देर वार्ता के बाद मामला मुकदमा वापसी पर आकर अटक गया। उसके बाद वकील फिर धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान अवनीश गंगवार,कैलाश चन्द्र आर्य,माधव शुक्ला,अनोखेलाल,सुदेश कुमार,विमल कुमार,अनिल कुमार,अबधेश कुमार,नीरज कुमार,कृष्ण चन्द्र बाथम,प्रदीप कुमार,रवीेन्द्र कुमार,रामपाल सिंह,रत्नेश शर्मा,विनीत कुमार,संजय कुमार भास्कर,दीपक राजपूत,मुनीश कुमार,मो0उमेरखा,रोहित कुमार,जुनैद खां,अनीस खां आदि भारी संख्या में अधिवक्ता धरने पर साथ रहे।
इधर रेवन्यू बार एसोशिएसन का समर्थन कर रहे मुंसिफ बार एसोशिएसन के पदाधिकारी भी हड़ताल पर है। बार एसोशिएसन के अध्यक्ष राघव शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम से मिलेगा। जहां मुकदमा वापसी की बात रखी जाएगी। मुकदमा वापसी की शर्त पर ही अधिवक्ता आंदोलन खत्म करने की बात कह रहे हैं । किंतु प्रशासन द्वारा अभी संबंध में कोई निर्णय नहीं किया गया है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes