KAIMGANJ NEWS शिक्षण संस्थान में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर बताए योग के फायदे

Picsart 24 06 22 05 18 48 037

KAIMGANJ NEWS-आयोजित योग कार्यक्रम में एनसीसी व प्रबंध समिति एवं विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली बच्चों ने भाग ले किया योगाभ्यास

कायमगंज फर्रुखाबाद ।

नगर में कायमगंज – कम्पिल वाई रोड़ स्थित विद्यालय शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में 4 यू.पी. गर्ल्स बटालिएन एन.सी.सी. हवलदार अमरजीत सिंह एवं, एन.सी.सी. अधिकारी ले0 शिल्की मिश्रा ने सभी को योगा करवाया और उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होने इस अवसर पर सभी को योगा – प्राणायम कराया । जिसमें अनुलोम विलोम, कपालभांति, चक्रासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन आदि योगा करवाये गए साथ ही योगा से होने वाले लाभों को भी बताया। उन्होने कहा कि योगा करने से शरीर निरोग रहता है। विभिन्न बीमारियों को आप दूर कर सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए योगा बेहद आवश्यक हैं। उन्होने यह भी बताया कि योगा से आप स्मरण शक्ति बढा सकते हैं, लम्बाई बढ़ा सकते हैं, पेट की होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं एवं कमर दर्द आदि की परेशानियों को समाप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल व प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि योगा करने वाला व्यक्ति चुस्त दुरूस्त रहता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे वह सभी बीमारियों पर आसानी से नियन्त्रण कर सकता है । उन्होने कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममता सिंह, सन्तोष शर्मा, मनीष गौड़, राकेश यादव, विकास श्रीवास्तव, मनीष राजपूत, शशांक शुक्ला, अमित कुमार, प्रदीप कुमार विजय कुमार, पवन शाक्य, अक्षिता यादव, तान्या गंगवार, रीना, शायना खान, मनोज कुमार, प्रियांशी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes