कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2022
बीते दिन नगर कायमगंज में तहसील पुलिया पुल गालिब के पास स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कस्बा अलीगंज की एक महिला जिसे प्रसव के लिए यहां लाकर एक दलाल आशा बहू के माध्यम से भर्ती कराया गया था। सुविधा ना होने के बावजूद भी लापरवाही का परिचय देते हुए यहां की डॉक्टर शिबी तिवारी तथा उनकी टीम ने प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया ।
गलत ऑपरेशन के कारण महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों ने हंगामा काटा तथा पुलिस को इस अस्पताल के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर धन के लालच में इस अस्पताल की कारगुजारिओं के कारण अकाल ही एक महिला की जान जाने का समाचार प्रमुखता से= द एंड टाइम्स न्यूज़= ने प्रसारित एवं प्रचारित कर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था। समाचार का असर आज दूसरे ही दिन दिखाई भी देने लगा। जागा प्रशासन= तो सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर कृष्णा हॉस्पिटल सहित अन्य अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों की जांच के आदेश दिए।
आज कुछ घंटे पहले ही यह टीम आरोपित कृष्णा हॉस्पिटल जा पहुंची। जहां टीम को अस्पताल में ताले लटकते मिले। इस पर इस अस्पताल को विधिक रुप से कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया । इसके तुरंत बाद यही पड़ोस में स्थित परी हॉस्पिटल पहुंची टीम ने अस्पताल से संबंधित आवश्यक अभिलेख मांगे किंतु टीम को अस्पताल संचालक किसी भी तरह का कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। टीम ने घोर अनियमितता पाए जाने पर इस अस्पताल को भी सील कर दिया। टीम को यहां भर्ती मिली प्रसूता आले हसन निवासी कोट पहाड़ी मजरा मऊरसीदाबाद की बीवी को डिप्टी सीएमओ ने एंबुलेंस 102 बुलाकर प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा कर भर्ती कराया ।इसके उपरांत जांच टीम यही नजदीक में बने अनुपम हॉस्पिटल पहुंची। जहां अस्पताल से संबंधित सभी अभिलेख जांच में सही पाए गए । किंतु टीम जब इस अस्पताल के पास में ही बने दृष्टि हॉस्पिटल पहुंची तो यहां भी कृष्णा हॉस्पिटल की ही तरह इस अस्पताल के संचालक, मालिक ,डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ सभी गायब थे । अस्पताल में ताला लटक रहा था। इस पर टीम ने एक बार फिर कार्यवाही करते हुए इस अस्पताल को भी सील कर दिया। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे स्टेशन कायमगंज से होकर जाने वाले अलीगंज मार्ग पर चल रहे अवैध अस्पतालों तथा बिना डिग्री या डिप्लोमा के अपने को मनमाने ढंग से रोग विशेषज्ञ बताकर उपचार करने वाले झोलाछापों की दुकानों पर जांच करने के लिए रवाना हो गई थी । समाचार लिखे जाने तक छापामार कार्यवाही करते हुए टीम का जांच कार्य जारी था।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct