KAIMGANJ NEWS कायमगंज में तैनात दरोगा तथा हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई बार्ता का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS – वायरल ऑडियो में दरोगा बीस क्वाटर दारू किसी को लगाने की कहकर ,उपलब्ध कराने की बात कहते सुना जा रहा है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वाह खाकी वर्दी कैसे मिलेगा लोगों को न्याय व सुरक्षा जब दरोगा वाकायदा फोन पर किसी से शराब के बीस क्वाटर (पौआ ) किसी को लगाने की बात कहकर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए वायरल ऑडियो में सुना जा रहा है ।
यह सनसनी खेज मामला कोतवाली कायमगंज में तैनात दरोगा का बताया जा रहा है । जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर के बीच कथित बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मी और हिस्ट्रीशीटर के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि आपका यह समाचार माध्यम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह तो जाँच का विषय है । बताया जा रहा है कि ऑडियो में कोतवाली पुलिस के एक दरोगा और हिस्ट्रीशीटर के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में दरोगा टीन शेड और खोदी जा रही खाई रुकवाने को लेकर सवाल करता है, जिस पर हिस्ट्रीशीटर इनकार करता है। इसके बाद कथित तौर पर दरोगा द्वारा शराब के क्वार्टर मंगाने की बात कही जाती है, जिस पर दोनों के बीच काफी देर तक पौआ को लेकर बातचीत होती सुनी जा सकती है।मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, जिससे विभाग में खलबली मच गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें भी वायरल ऑडियो की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑडियो वायरल करने वाला व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर पहले गैंगस्टर और हाल ही में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है और उसे पकड़ने के उद्देश्य से दरोगा द्वारा एक योजना बनाई गई थी। उसी क्रम में उससे शराब मंगाने की बात कही गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वरहाल सच्चाई क्या है इसका पता तो निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के बाद ही चल सकेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes