kaimganj news– तारपीन तेल दुकान अग्निकांड में एक और झुलसा हुआ मिला – झुलसने वालों की संख्या हुई दस

Picsart 23 11 23 17 18 39 210

Kaimganj news -जली हुई दुकान देखने वालों का लगा रहा तांता -पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने की मौके की जांच
कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 नवंबर 2023
व्यस्त बाजार गुड़ मंडी तिराहे के निकट तारपीन तेल दुकान में भीषण आग के मामले में एक और झुलसा हुआ पाया गया । झुलसे हुए सब्जी विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कुल मिलाकर झुलसे व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। दिनभर आसपास के दुकानदार दहशत में रहे। जली दुकान देखने के लिए लोग आते जाते रहे। घटना की जांच के लिए तहसीलदार व सीओ आज फिर मौके पर पहुंचे ।
बुधवार को नगर के मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी निवासी मदन गोपाल की गुड़ मंडी तिराहे के पास वाली तारपीन तेल की दुकान में आग लग गई थी। दुकान से तेजी से आग का गुब्बार निकलने से चपेट में आकर दुकान मालिक के पुत्र रिंकन, रुटौल निवासी ईरिक्शा चालक शिवम, सवारी सूरज जवाहरगंज सब्जी मंडी निवासी आसिफ, मुख्य चैराहा निवासी समीर, कूचा गंगादरवाजा निवासी विकास वर्मा व बच्ची सानिया, पड़ोसी कपड़ा दुकानदार उज्जवल गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे शिवम, समीर, उज्जवल, सानिया व आसिफ को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। इसके अलावा जनपद एटा क्षेत्र के अलीगंज फायर स्टेशन का दमकल कर्मी मोनू झुलस गया था। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मशक्कत के बाद प्रेशर से केमिलकल अंदर डालकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका था। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया था। दो दमकल गाड़ियों को लगा कर आग पर काबू पाया गया था। व्यस्त बाजार में गुड़, कपड़ा घी, परचून की दुकान के कारण लोग बेहद चिंतित थे। कही आग आसपास न फैल जाए। आग बुझने पर लोगो ने राहत की सांस ली थी। गुरुवार को झुलसे जवाहरगंज चूड़ी बाली गली निवासी सब्जी विक्रेता वकील पुत्र मोहम्मद शरीफ को गभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। वकील ने बताया जब आग लगी थी। उस वक्त वह मौके पर था। तभी आग का गोला बाहर निकला जिससे वह झुलस गया। उन्होंने घर जाकर अपना उपचार किया । लेकिन रात में उनकी हालत बिगड़ गई। उसका पूरा मुंह सूज गया। दर्द से परेशान हो गया। इधर वकील को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद सीओ सोहराव आलम व तहसीलदार आलोक कटियार मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि आग से सब कुछ जल गया है। इससे स्थिति साफ नहीं हो सकी। आग कैसे लगी। इसके कारणों को भी जानने की कोशिश की गई। वही आसपास के लोगो ने भी इस संबन्ध में पूछतांछ की गई। सीओ ने बताया मौके पर जांच की गई थी।
इनसैट: –
ज्वलनशील पदार्थ विक्रेता की दूसरी कई गोदाम में भी जांच पड़ताल की गई
कायमगंज23 नवम्वर
इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी व पूर्ति निरीक्षक ने तारपीन तेल विक्रेता के अन्य गोदामें में छापामारी अभियान चलाया। जहां पेट्रोल व केरोसीन से मिलावट से संबंधित कोई भी पदार्थ नहीं मिला । सीओ ने बताया जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर छापा मारा गयाl अग्निकांड के बाद संभव है कि सचेत हुए ज्वलनशील पदार्थ विक्रेता ने वहां से ऐसी चीजों को हटा दिया हो l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes