Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद19 फरवरी
जहर पीडित युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है । मामला
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अटसैनी का बताया जा रहा है । यहां के निवासी दिलीप ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उसे उल्टियां होने पर उसने जहर खाने की बात अपने परिजनों को बताई। परिजन सीएचसी लेकर दौड़े। जहां इलाज के दौरान पीड़ित युवक ने बताया उसका एक महिला से प्रेमप्रसंग हो गया। उसका कहना है महिला ने उससे 15 हजार रुपए लिए। उसके बाद दो हजार रुपए और लिए। युवक का कहना है महिला को उसने दो व्यक्तियों के नजदीकी अवस्था में देख लिया। इस पर उन लोगो से नोकझोक हुई। इस पर महिला ने दिलीप की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस दिलीप के पिता को पकड़ लाई। किसी तरह गांव के प्रधान ने उसके पिता को छुडाया। इससे परेशान होकर उसने जहर पी लिया।
(2 )
मार्ग दुर्घटना में चार घायल
तीन की हालत नाजुक ग
कायमगंज 19 फरवरी
अलग -अलग मार्ग दुर्घटना में शमसाबाद क्षेत्र के गांव खुड़नावैध निवासी प्रदीप, घमुईया निवासी विकास, कंपिल निवासी राजेश, कंपिल के अटैना निवासी मोहनदास घायल हो गए। आसपास के लोगो ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रदीप, विकास, राजेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
(3 )
महिला ने पीया कीट नाशक हालत गंभीर
कायमगंज 19 फरबरी
क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी मोहिनी ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct