Kaimganj news–पुलिस ने गढ़ी इज्जत खां में मारा छापा, छुरी व गड़ासा भी बरामद, पुलिस की कार्रवाई से मचा हडकंप, कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां में ब्रेकरी मालिक शुएव के घर असलहों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस को मौके से छुरी व गड़ासा भी बरामद हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक घर में अवैध असलहों का जखीरा रखा है। पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल, कसबा चैकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, एसआई शिवकुमार, एसआई अनिल सिकरवार, एसआई राजकुमार भारी फोर्स के साथ शुएव बेकरी के संचालक साहिद मंसूरी के घर को घेर लिया। कुछ फोर्स घर के गेट पर तो कुछ फोर्स छत पर जा पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई देख गांव में हडकंप मच गया। ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आया और वह दूर से नजारा देखते रहे। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद एक रायफल 315 बोर, दो 315 तमंचा, एक 12 बोर तमंचा, 20 कारतूस व 18 खोखे बरामद हुए। एक गड़सा, चार छुरी बरामद हुई। पुलिस को घर पर उसकी पत्नी मुकीमा मिली। कई घंटे चली कार्यवाही ,अवैध असले को पुलिस ने सील किया।
इनसेट
सोफा व अलमारी में मिले असलहे
कायमगंज। फर्रुखाबाद
पुलिस ने बताया ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में असलहे मिले है। जहां सोफा में रायफल, कागज में लिपटी चार छुरी, एक गड़ासा, दूसरे कमरे की अलमारी में तीन तमंचा व कारतूस व खोखा मिले। पुलिस ने आरोपित साहिद के खिलाफ आयुष अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। वही पुलिस और जांच पड़ताल में जुट गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun