Kaimganj news –कायमगंज, कंपिल,शमसाबाद की खस्ताहाल है एंबुलेंस मरीजों के तीमारदारों को लगाना पड़ता है धक्का

Picsart 23 10 27 16 37 47 387

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
खराब एंबुलेंस में मरीजों के तीमारदारों को धक्का लगाना पड़ता है। कायमगंज, कंपिल शमसाबाद की एंबुलेंस खस्ताहाल है। किसी के टायर व बैटरी खराब तो किसी का सेल्फ व बांडी तक खराब है।
कायमगंज सीएचसी के अंतर्गत लगी एंबुलेंस की हालत बेहद खस्ताहाल है। इस समय कायमगंज में 102 की एंबुलेंस 2 है। इसके अलावा 108 की 2 व कंपिल में एक एक, शमसाबाद में भी दो दो एंबुलेंस है। यदि एंबुलेंस की दशा देखी जाए तो हाल बेहाल है। कहा जा सकता है की स्वास्थ सेवाए का जिम्मा संभालने वाली यह एंबुलेंस अंतिम सांसे ले रही है। किसी की बैटरी खराब है तो किसी का सेल्फ तो किसी के पहिए तक खराब है। इसके अलावा एंबुलेंस की बांडी बुरी तरह खस्ताहाल है। उसके अंदर रखे जाने वाले स्वास्थ संबंधी उपकरण भी नहीं है। शुक्रवार को एक खस्ताहाल एंबुलेंस का हाल यह हुआ कि 102 एंबुलेंस संख्या 1618 को मरीज लाने की सूचना मिली। उसे स्टार्ट किया गया तो वह स्टार्ट ही नहीं हुई। चालक ने काफी देर मशक्कत की। तब उसने सीएचसी के बाहर खड़े मरीजों के तीमारदारों से से गुजारिश कर एंबुलेंस में धक्का लगवाया। तब जाकर मशक्क्त के बाद एंबुलेंस को स्टार्ट किया जा सका। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि एंबुलेंस का हाल क्या है। जब तक धक्का लगाकर एंबुलेंस को स्टार्ट नहीं किया जा रहा था। तब तक वह स्टार्ट नहीं होती है। इसको लेकर तीमारदार के अलावा राहगीरों का कहना अब स्वास्थ विभाग को एंबुलेंस को सही कराना चाहिए। ये काफी पुरानी हो चुकी है। रास्ते में ही दगा दे जाती है। इस संबंध में अधीक्षक शोभित कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। एंबुलेंस से संबंधित व्यवस्था जिला मुख्यालय से कनेक्ट है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes