एंबुलेंस ईएमटी व पायलट ने कराया सुरक्षित प्रसव

Picsart 23 01 16 18 22 08 335

कायमगंज/फर्रुखाबाद 16 जनवरी 2023
कुपोषण एवं सुरक्षित महिला प्रसव साथ ही नवजात शिशु का उचित उपचार जैसी चिकित्सा से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं देना शासन की प्राथमिकता में है। लेकिन फिर भी संबंधित परिजनों ,आशा बहुओं की लापरवाही से कभी-कभी जच्चा- बच्चा की जान पर खतरा मंडराने लगता है। कारण गर्भवती महिलाओं को समय से उपचार की पहल जिनके द्वारा करनी चाहिए बे ऐसा नहीं करते । ऐसा ही एक मामला आज फिर देखने को मिला जिसमें प्रसब पीड़ा से तडपती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस 102 के ईएमटी तथा पायलट को साथ आई परिवार की महिलाओं की मदद से कराने को मजबूर होना पड़ा।

Picsart 23 01 15 10 41 40 651

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड नवाबगंज थाना क्षेत्र मेरापुर के गांव कोकापुर जरारी निवासी सुधीर की 29 वर्षीय पत्नी मोनी को तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस 102 को सूचना दी गई । सूचना पाते ही एंबुलेंस गांव पहुंची । जहां से प्रसूता को लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। लेकिन रास्ते में ही महिला की हालत तेज प्रसव पीड़ा के कारण बिगड़ने लगी । ऐसी स्थिति में एंबुलेंस के ईएमटी अनुपम धनगर तथा पायलट रविशंकर ने तत्परता दिखाते हुए साथ चल रही आशा शीला देवी तथा प्रसूता के घर की महिलाओं की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। इसके बाद महिला को लाकर नवजात शिशु सहित अस्पताल में भर्ती कराया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes