अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भेदभाव के बिना अतिक्रमण अभियान चलाने की दी सलाह

Picsart 22 05 01 18 47 38 783

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 मई 2022
अपने पूर्व में जारी एजेंडा के अनुसार विचार विमर्श करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कि आज एक आवश्यक बैठक संगठन के नगर कार्यालय पर संपन्न हुई । मीटिंग में युवा जिला महामंत्री प्रियंक अग्रवाल ने कहा किअतिक्रमण अभियान बिना भेदभाव के लागू होना चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा- जहां पर नाली ज्यादा चौड़ी है, वहां पर पटिया रखने की अनुमति मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी दुकानदार अथवा ग्राहक नाली में ना गिरे। ट्रांसपोर्ट पर पश्चिम साइड में नाला काफी चौड़ा है। वहां पर आए दिन ग्राहक नाली में गिर जाते हैं , इसलिए वहां पर नाले पर पटिया रखने की अनुमति मिलनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट पर यात्री वाहन दिन भर जाम लगाए रहते हैं । दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इनको सवारी बैठाने के लिए स्थान चिन्हित किया जाए। नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ,जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा ,विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि नगर में जो भी व्यापारी सड़क पर अपना माल रखते हैं, सड़क पर ना रखें। अपना सामान नाली के पीछे रखें। दुकान के ऊपर धूप से बचाव के लिए यदि तिरपाल अथवा मोमिया लगा रखे हैं । उसके कारण किसी भी वाहन को निकलने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। नाली के ऊपर अगर लेंटर इस प्रकार पड़ा है कि सफाई कर्मी
को नाली सफाई करने में कोई दिक्कत नहीं है ,तो उसके साथ छेड़खानी नहीं की जाए। तथा जिन घरों पर वाहन चलाने के लिए लेंटर अथवा शिर्डी बनी हुई है और बीच में जाल बना है ।उनके साथ भी छेड़खानी ना की जाए । विधानसभा महामंत्री महेंद्र राजपूत ने कहा नगर में एवं खेतों में आवारा जानवरों की भरमार है ।प्रशासन द्वारा इनको पकड़कर उचित स्थान पर भिजवाना चाहिए । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से सभी ने मांग की नगर में बंदरों का आतंक है । इनको पकड़वाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने तांगा स्टैंड से मेन चौराहा होते हुए पुरानी गल्ला मंडी चौराहा से तथा सुभाष फूल वाले से तांगा स्टैंड से तक छोटा हाथी एवं ई-रिक्शा की वन वे व्यवस्था लागू करने की मांग रखी । विद्युत व्यवस्था जो पिछले चार-पांच दिन से खराब हो गई थी। उस पर मुख्यमंत्री योगी जी ने तत्काल प्रभाव से समीक्षा करके उसके निराकरण के लिए जो प्रयास किए हैं तथा विद्युत व्यवस्था पहले से कुछ बेहतर हुई है और आगामी 5 दिनों में उम्मीद है पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी इसके लिए सरकार का सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । युवा जिला कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सौरभ गुप्ता ने रविवार को बाजार बंदी कराए जाने की मांग रखी। व्यापार मंडल में सभी व्यापारी इस पर एकमत नहीं थे। इसलिए यह निर्णय प्रशासन पर छोड़ दिया गया। आज की मीटिंग में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता जिला महामंत्री सत्यनारायण शर्मा विधानसभा अध्यक्ष शिवा बालक शर्मा ,महामंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, रंजीत कुमार उपाध्यक्ष ,राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, दिनेश बाथम ,आदेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, कैलाश राठौड़ दिलीप शर्मा ,कन्हैया गुप्ता, सुनील दीक्षित, रवि राठौर, संतोष गुप्ता ,सौरभ गुप्ता ,आशीष गुप्ता ,राघव अग्रवाल ,अनिल शाक्य सहित संगठन पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes