Kaimganj news –बाद नमाज अमन की दुआ के साथ गले मिल ईद की बधाइयां दे, मनाया ईद का त्यौहार

IMG 20230422 WA0033

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2023
पाक-ए-माह रमजान के बाद आज जब पहले ही चांद का दीदार हो गया। तो उसी के साथ ईद त्यौहार की खुशियां मनाई जाने लगी। हर घर में त्योहार के पकवान तैयार होने लगे। ठीक 8:00 बजे ईदगाह एवं छोटी बड़ी हर मस्जिद पर पहुंचकर अल्लाह के बंदों ने ईद की नमाज आता की।

बाद नमाज इंसानियत तथा मुल्क की सलामती के लिए नमाजियों ने हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ की और यहीं से सभी ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद देना शुरू किया। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं तथा पुरुष नए-नए परिधानों में सजे धजे एक दूसरे के घरों पर जाकर ईद की खुशी का इजहार करते हुए गले मिल बधाइयां दे रहे थे। आने वाले हर मेहमान की मेहमान नवाजी की जा रही थी। लोग काफी एहतराम और खुशी से लवरेज होकर ईद का त्यौहार मनाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सीओ कोतवाली प्रभारी तथा पीएसी बल ने शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को कराया संपन्न। कायमगंज में आज ईद उल फितर की नमाज को लेकर जहां एक तरफ -प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। वही लोगों ने परवरदिगार से हाथ उठाकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। कायमगंज कंपिल मार्ग पर स्थित ईदगाह पर भारी तादाद में लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा। वही कायमगंज नगर की जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज भारी तादाद में पहुंचे लोगों ने अदा की। ठीक इसी तरह शमशाबाद क्षेत्र नवाबगंज तथा थाना क्षेत्र कंपिल में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईद की नमाज अता कराई गई और फिर लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की खुशियों का सभी को पैगाम दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes