कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मार्च 2023
बाइक चोर नगर में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, आए दिन किसी ना किसी घटना को अंजाम भी देने लगे हैं। बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत पुलिस निष्क्रिय। ताजी घटना कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है ।यहां पर थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम रुदायन निवासी शादिल खां अपने बेटे साहिल के साथ अस्पताल में कुत्ता काटने का इंजेक्शन तथा दवा लेने आए हुए थे। अस्पताल गेट के बाहर उन्होंने अपनी नई सुपर स्प्लेंडर बाइक लॉक लगाकर खड़ी दी, इसके बाद वह अस्पताल के अंदर चले गए। इसी दौरान उनका बेटा साहिल गेट के बाहर निकला तो उसने देखा एक व्यक्ति उसकी बाइक चलाता हुआ उसकी आंखों के सामने से गुजर रहा था। युवक ने चीखा चिल्लाया जब तक तेज रफ्तार चोर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना कस्बा चौकी तथा थाने में दी गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा और चोर की तलाश में पुलिस इधर-उधर भटकती रही। लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। इस घटना से पूर्व अभी चार-पांच दिन पहले ही अतुल पैथोलॉजी के बाहर से बाइक चोर बड़े आराम से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुआ। इस सबके बावजूद पुलिस आज तक बाइक चोरों पर अंकुश नहीं लगा सकी। नगर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर अब लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेजी से फैल रही है। कि पुलिस आखिर कब तक इन बाइक चोर गिरोह को पकड़कर सलाखों के पीछे करेगी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अपनी बाइक बरामदगी की उम्मीद एवं अज्ञात चोर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct