बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की भगा ले जाने का आरोप- पांच नामजद

Picsart 22 10 20 17 28 41 775 1 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं सहित 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र अभी 16 वर्ष 5 माह ही है ।उसको गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित का कहना है कि जब वह सवेरे उठा तो उसने अपने घर का सामान तितर-बितर देखा। साथ ही यह देखकर की उसकी बेटी घर से गायब है। वह परेशान हो गया। आरोप है कि भागते समय लड़की घर से 20 हजार रुपया नकद, सोने की एक जंजीर, चांदी की पायल तथा सोने की झुमकी आदि सामान भी ले गई है। उसने षड्यंत्र में शामिल एक महिला तथा उसकी बेटी के साथ ही के युवक सहित कुल पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 363- 366 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इस प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट- जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes