KAIMGANJ NEWS लाखों की नकदी व जेवरात सहित युवती को अपने जाल में फसा कर भगा ले जाने का आरोप लगा – भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 08 19 12 21 10 211

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 अगस्त 2024
कायमगंज नगर के एक मोहल्ले से अपने जाल में फसा कर नकदी, व जेवर सहित भगा ले जाने के मामले में युवती के भाई ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीडित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बगिया सोहनलाल निवासी शिवम उसकी बहिन के अश्लील वीडियो बनाकर व रिकार्डिग कर गुमराह करके उसे सुनसान जगह पर बुलाता था। मना करने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देता था। भाई का कहना है कि यह बात उसकी बहन ने घर पर बताई तो पुुलिस से शिकायत करने की बात कही गई । इस पर आरोपी शिवम के अलावा, ओमकार, चंद्रशेखर व भगत ने उसकी बहिन को धमकी दी। 7 अगस्त को वह, अपनी बहन व मां के साथ सीएचसी दवा लेने गया था। इसकी जानकारी आरोपी शिवम को हुई, तो वह अन्य उक्त आरोपियों के अलावा अपने माता, पिता के साथ सीएचसी आए और मौका पाकर उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया। भाई का कहना है कि उसकी बहन के पास 4 लाख 30 हजार नकद के अलावा सोने की जंजीर, झुमकी, दो अंगूठी, एक नाक की वेसर थी यह सब भी साथ ले गई । इसके बाद पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर को बुलाया । उसने कबूल किया कि उसकी बहन व शिवम को बाहर भेज दिया है। उसने दो तीन दिन के अंदर बहन को वापस करने की बात कही थी । लेकिन अभी तक वापस नहीं किया है। भाई का कहना है शिवम के परिजनों को पता है कि उसकी बहिन कहा है, और उसे किस हालत में आरोपी बंधक बनाकर रखे हुए हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes