kampil KAIMGANJ NEWS भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए गंगा जल लेने शिव महिमा का उदघोष करतीं गंगा तट पर पहुंची बडी संख्या में कांवड टोलियां

Picsart 24 08 12 23 21 07 493

Kampil KAIMGANJ NEWS कंपिल – कायमगंज /फर्रुखाबाद 12, अगस्त 2024

देवों के देव भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए बडी संख्या में कांवड टोलियां धार्मिक नगरी कंपिल से गंगा तट की ओर गंगा जल भरने के लिए पहुंची ।
सावन के चौथे सोमवार को पूरे दिन कंपिल कस्बे से शिव भक्तो की टोलियां आती जाती रहीं । गाजे बाजे के साथ निकले कावड़िया अपनी कांवडों पर भगवा ध्वज लगाए नजर आ रहे थे ।
शिव भक्तों ने कंपिल के पावन गंगा घाट अटैना से गंगा जल लेकर कंपिल कस्बे के प्राचीन रामेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। पड़ोसी जनपद बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी से आये कावड़ियों ने भी गंगा की अविरल धारा से शिव पूजा के लिए जल भरा। कुछ कावड़ियों ने बताया की वह कांवड़ लेकर जनपद एटा के परसोन के शिव मंदिर पर जल चढ़ाएंगे । सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तो की लंम्बी – लंम्बी कतारें लगी रही। शिवभक्तो ने भांग, धतूरा, दूध, आदि चढ़ाकर अपनी मुराद पूरी होने के लिए भोल से प्रार्थना की । रामेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य महंत आनंद गिरी ने शिवभक्तों को मंदिर में दर्शन की बेहतर व्यवस्था की थी । व्यवस्था में मंदिर के सभी सेवादार पूरी तनमयता से व्यस्त रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes