उपजाऊ मिट्टी अच्छी शिक्षा का सकारात्मक संदेश देने देश भ्रमण पर निकले अभिनव शर्मा का कायमगंज पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत

Picsart 23 04 05 17 48 11 054

kaymganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 मार्च 2023
उपजाऊ और उर्वरक देश की मिट्टी को बचाने एवं अपनी शिक्षा का सकारात्मक संदेश देने साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा पर निकले अभिनव शर्मा का कायमगंज पहुंचते ही व्यापारी नेताओं तथा अन्य लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।यहां पहुंचे अभिनव शर्मा ने बताया कि वे अपना सकारात्मक संदेश देते हुए अब तक लगभग 3000 किलोमीटर का भ्रमण करने के बाद आज कायमगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाड प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रदेशों से होते हुए लगातार भ्रमण कर रहे हैं। आज वे अपने गृह क्षेत्र कायमगंज तक पहुंच गए। उनका उद्देश्य अपनी माटी के प्रति किसानों को जागरूक करना वही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का लोगों को खासकर किसान भाइयों को संदेश देना है। कायमगंज पहुंचते ही अभिनव शर्मा का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत कर जूस पिलाकर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया। इस मौके पर नगर के कई लोगों ने एक साथ मिलकर उन्हें बधाई दी और उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उनका स्वागत करते हुए स्वागतकर्ताओं ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नगर में एक शिक्षित युवा होनहार छात्र पूरे भारत में नाम रोशन कर रहा है। अभिनव शर्मा से जानकारी मिली तो पता चला की यात्रा दिल्ली तक प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, संजय गुप्ता,अमित सेठ, रामकिशोर झगरु यादव, अनुराग कौशल, हिमांशु शर्मा, अखिलेश शर्मा, संगम शाक्य ऋषि भारद्वाज ,अनु कौशल ,राहुल यादव, सचिन यादव ,उत्कर्ष गुप्ता, मुकेश दुबे, दिनेश दीक्षित ,रोहित मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र रस्तोगी आदि सभी लोग उपस्थित रहे| इसी के साथ अभिनव शर्मा का भीम आर्मी के जिला संयोजक विमल कुमार बाल्मीक, उपाध्यक्ष महरोज खां, अतुल कठेरिया, रजनीश गौतम, चमन आदि लोगों ने नगर में प्रवेश करते ही तहसील पुलिया पुल गालिव पर फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes