कायमगंज- फर्रुखाबाद 3 मई 2022
जनपद एटा थाना जैथरा के गांव सुमिरत नगला निवासी रणधीर सिंह पुत्र देशराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी मां का देहांत काफी पहले हो गया था। वह अपने पिता से अलग रहता है। पुत्र के अनुसार उसके पिता महिला गीता शर्मा उर्फ खुशबू को नगला सुमिरत घर पर लेकर गए थे । जहां से कुछ दिन रहने के बाद महिला अचानक रात में नकदी तथा जेवरात लेकर फरार हो गई । इसके बाद उसके पिता देशराज को एक फोन आया। जिसमें महिला गीता शर्मा तथा उसके साथी कोतवाली कायमगंज के गांव रूटौल निवासी प्रदीप ने कहा कि आप मेरे पास चले आएं । इसी के साथ कुछ अन्य बातें भी हुई। उनसे बात करने के बाद उसका पिता बार दिनांक 12- 4 -2022 को इन्हीं लोगों के बुलाने पर इनके पास चले आए ।इसके बाद वापस नहीं हुए। संपर्क करने पर पिता का फोन बंद मिला। मैंने इसकी सूचना थाना जैथरा में 17/ 4 /2022 को दी। इसके तुरंत बाद महिला गीता शर्मा को तलाश किया। उसके मिल जाने पर पूछताछ में उसने बताया कि उसने तथा प्रदीप व अन्य साथियों ने मिलकर मेरे पिताजी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण महिला ने हड़पे गए जेवरात तथा नकदी बताया ।रणधीर सिंह महिला को लेकर कोतवाली कायमगंज पहुंचा था। जहां उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला की निशानदेही पर गत रात से ही पुलिस दफनाए गए शव को खोजने का प्रयास कर रही है। किंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस को केवल एक घड़ी ही बरामद हो सकी। जिसकी पहचान मृतक के बेटे ने अपने पिता की घड़ी बताते हुए की है। आज फिर पुलिस ने शव को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली । संभव है कि महिला को उसके अन्य साथियों ने जैसा बताया वैसा ही वह पुलिस को बता रही है। शव कहां दफनाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी सटीक जानकारी मामले के प्रमुख अभियुक्त प्रदीप के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ही ज्ञात हो सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct