कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 20-22
जहरखुरानी गिरोह का आतंक पिछले कुछ समय से फिर शुरू होता दिखाई दे रहा है । इस गिरोह की बढ़ती सक्रियता पिछले कुछ दिनों से ही कई लोगों को अपना निशाना बना चुकी है। ऐसे ही गिरोह ने आज फिर एक बेरोजगार ऐसे युवक को जो दो वक्त की रोटी की जुगाड़ में मेहनत मजदूरी करने की उम्मीद से हरियाणा प्रांत के नगर सोनीपत गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरैनामऊ निवासी अनुज उर्फ पिंटू(26) पुत्र विजय सिंह अभी कुछ दिन पूर्व अपने दोस्त के कहने पर नौकरी करने सोनीपत गया हुआ था। जब उसकी वहां नौकरी नहीं लगी , तो वह बीती शाम घर आने के लिए रोडवेज बस से बापस लौट रहा था । सुबह अचेत अवस्था में अनुज उर्फ पिंटू शिवरई बरियार गांव के पास नहर के किनारे पडा हुआ दिखाई दिया ।जिसे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पहचान लिया। जिसकी सूचना युवक के घरवालों को दी ,मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जहां उसका इलाज जारी था। परिजनों ने बताया की युवक के पास ₹5000 नगद ,दो बैग तथा एक लैपटॉप व एक टेबलेट ,एक एंड्रॉयड फोन आदि सामान था। जो अब उसके पास नहीं है। परिजनों का यह भी कहना था कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जाएगी। बताते चलें की इस घटना से पूर्व भी कई युवक इसी तरह जहर खुरानी गिरोह के शिकार बन चुके हैं। रोडवेज बस चालक शिकार हुए युवकों को अस्पताल तक ले जाने की जहमत नहीं उठाते। जिसके चलते कई लोगों की जान जोखिम में पड़ती दिखाई दी । बरहाल जो भी हो अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन एवं कानून का जिम्मा रखने बाली पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने में कितना सक्षम होता है। जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug