KAIMGANJ NEWS दीवार के सहारे घर में घुसे युवक ने युवती वा उसके चचेरे भाई को चाकू मार किया घायल

Picsart 25 04 09 18 16 36 141

KAIMGANJ NEWS – भागने का प्रयास कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
कायमगंज / फर्रुखाबाद
घर में घुस कर चाकू से प्रहार कर युवती व उसके चचेरे भाई को घायल कर देने की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गाँव मझोला में होना बताई गई । हमलावर युवक को घायलों के परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।

क्षेत्रीय गांव मझोला निवासी अशोक कुमार की बेटी की शादी आगामी 17 अप्रैल को होना है। शादी वाले घर में मंगलवार रात जब परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे । वहीं जिसकी शादी होनी है वह युवती भी अन्य घर वालों के साथ अपने विस्तर पर लेटी थी। तभी दीवार फांदकर एक युवक घर में घुसा और उसने युवती को दबोच लिया । विरोध करने पर युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया। उसके शोर मचाने पर पास सोया उसका चचेरा भाई केशव जाग गया। केशव ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया। एसआई शमीमुद्दीन खान ने बताया कि दोनों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिला है । यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही भी की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes