Farrukhabad news जमीन पैमाइश विवाद में फायरिंग के साथ ही जानलेवा हमले का आरोप – रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –
जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में शाम एक जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दो गाड़ियों में सवार होकर कुछ हमलावर मौके पर आ धमके और जमकर मारपीट तथा फायरिंग की। इस हमले में फरियादी ने किसी तरह जान बचाकर भागने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाचू पुर जटपुरा और करौली नीबलपुर गांवों की सीमा पर जमीन की पैमाइश चल रही थी, जिसमें तहसील अमृतपुर के चकबंदी अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान फरियादी रमेशचंद्र राजपूत के गांव के कुछ लोगों ने पैमाइश में आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।
फरियादी ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि अशोक पुत्र शुभकरण, रामकिशोर पुत्र रामसिंह, मुनना पुत्र मिठू लाल, पवन पुत्र मुन्नालाल, धर्म सिंह पुत्र कमलाप्रसाद, रवि पुत्र शील आदि लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए और आते ही गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब फरियादी ने विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गोलियां भी चलाईं।
फरियादी के अनुसार, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जान बचाई, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद फरियादी ने संबंधित थाना राजेपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 407 व अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes