KAIMGANJ NEWS प्राईवेट कालेज के भूखे बच्चों ने मिड डे मील का भोजन ना मिलने पर काटा हंगामा – वीडियो वायरल

Picsart 25 04 10 07 12 19 010

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
गर्म पका पकाया मिडडेमील का खाना वितरित ना किए जाने पर कालेज के जूनियर क्लास के बच्चों ने कड़ा विरोध कर हंगामा काटा । यह मामला कंपिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खास में स्थित निजी प्रबंधन वाले सहायता प्राप्त रूप किशोर चर्तुवेदी इन्टर कालेज का बताया जा रहा है । इस प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भूखे छात्र हंगामा करते नजर आ रह है – हालांकि आपका यह समाचार माध्यम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । किन्तु फिर भी बच्चों का विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
इस कालेज में जिम्मेदारों की मनमानी से स्कूल में आज मिड डे मिल का खाना बच्चों को नहीं मिला। जिससे बच्चों ने हंगामा काट दिया। वहीं जिम्मेदार राशन खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि विकास खंड कायमगंज के गांव सिकंदरपुर खास में स्थित इंटर कालेज रूप किशोर चतुर्वेदी में जूनियर तक के बच्चों को मिड डे मील नहीं बांटा गया। जिससे बच्चों ने हंगामा काट दिया। खाना बनाने आयी तीनों रसोइयों को भी बाबू पुरुषोत्तम शाक्य ने वापिस भेज दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे भूख से परेशान नजर आ रहे है। वीडियो में प्रधानाचार्य के अवकाश पर जाने के बाद, भोजन न बनाने की बात भी कही जा रही है।
लिपिक पुरुषोत्तम शाक्य ने बताया राशन खत्म हो गया है। जिससे खाना नहीं बन सका। राशन की दुकान से उधार ले कर भी बच्चों को मिडे डे मील बनवा चुके हैं। मामले के संबंध में जानकारी हेतु कालेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो सका ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes