KAIMGANJ NEWS – कड़ी मशक्त के बाद जब तक बुझा पाई आग – तब तक हो चुके थे आसियाने खाख – सूचना के बाद भी समय से नहीं पहुंची अग्निशमन सहायता
कायमगंज /फर्रुखाबाद
भीषण अग्निकांड से हुई तबाही की घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सींगनपुर में रात को उस समय हुई जब दिन में खेतों पर काम करने से थके हारे ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे । इस अग्निकांड से तीन घरों में रखा गृहस्थी का सामान व वाहन तथा नकदी सहित सब कुछ तवाह हो राख की ढेरी में बदल गया । एक अनुमान के अनुसार लगभग दस लाख का नुकशान हुआ है । ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन समय पर अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची। पीड़ितों ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। किन्तु दोपहर तक कोई अधिकारी या हल्का लेखपाल भी नुकशान की पड़ताल करने मौके पर नहीं पहुंचा । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों के अनुसार करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।
इस गांव सींगनपुर निवासी संजू के घर मंगलवार देर रात किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गयी। संजू अन्य परिजनों के साथ खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। घर में आग की लपटें उठती देख जागे तो परिजन घबरा गए । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। अफरा तफरी के बीच ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अपनी गृहस्थी बचाने में जुटे – मगर आग की तेज लपेटों से वह कोई सामान नहीं निकाल सके। संजू के घर में रखी 25 हजार की नगदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण जब तक निजी साधनों से आग पर काबू पाते तब तक उनकी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी।
आग की उठती चिंगारी ने पड़ोसी पप्पू, और नारायण के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पप्पू की 8 हजार की नगदी, बाइक, सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं नारायण के घर में रखे 29 हजार की नगदी, दहेज में मिला सामान आदि गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । अपनी तवाही का मंजर देख घर की महिलाएँ तथा अन्य सदस्य परेशान हो बिलख बिलख रहे थे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug