Kaimganj Kampil news- हत्या की गई या आत्महत्या की , असमंजस की स्थिति में पड़े मृतक के घर वाले कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे
कायमगंज /कंपिल / फर्रुखाबाद: 10 अक्टूबर2023
कपिल थाना से संबद्ध पुलिस चौकी सिवारा खास के गांव सिवारा निवासी 45 वर्षीय हेम सिंह शाक्य गतरात अपने घर के बाहर लेटे सो हो रहे थे । गर्दन में लगी गोली से उनकी घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई । मौत का कारण हत्या है या आत्महत्या कुछ भी स्पष्ट उनके परिजन नहीं बता पा रहे थे । मामले की खबर आनन फानन गांव में फैली , वैसे ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही पुलिस
क्षेत्राधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण को समझने का प्रयास किया । इसी के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया । पुलिस घटना के पीछे हत्या है या आत्महत्या इस गुथ्थी को सुलझाने में जुटी हुई है । बताया गया कि मृतक दुकानदारी का काम करता था । रोज की तरह आज भी दुकान के बाहर चारपाई डालकर आराम कर रहा था । उसी समय उसकी गोली लगने से मौत हो गई । कुछ लोग इसे हत्या बता रहे थे । लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका । मंगलवार की बीती रात लगभग दो बजे हेम सिंह की गोली लगने से मौत हुई। फायर होने की आवाज सुनकर घर के आसपास सो रहे ग्रामीण जाग गए और हेम सिंह को उठाया । लेकिन वह नहीं उठा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हेम सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था।गोली गर्दन से लगकर मुंह से निकल गयी। ग्रामीणों के शोर गुल की आहट पाकर मृतक के घर वाले जाग गए। शव देखते ही स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना सिवारा चौकी इंचार्ज विवेक सिंह को दी। सीओ शोहराब आलम ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव का पंचनमा भर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक हेम सिंह चार भाईयों रामगोपाल , रामबरन व सुग्रीव में दूसरे नंबर का था। मृतक के दो पुत्रियां संध्या , साल्वी, दो पुत्र नवीन व रौनक हैं। मृतक की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों के अनुसार हेम सिंह की किसी से रंजिश या लड़ाई झगड़ा नही था। परिजनों के अनुसार यह नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में गोली किसने मारी । घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है । साथ ही उनके अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगी l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct