KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

Picsart 26 04 08 06 19 26 359

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया गया। मुडौल संकुल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लाहपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के बच्चों ने साउंड सिस्टम के साथ गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया।
रैली के दौरान बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया। गांव की गलियों में निकली इस रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
गांव भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल को ग्रामीणों ने एक गंभीर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक गैर-मान्यता प्राप्त (बिना रजिस्ट्रेशन) विद्यालय संचालित हो रहा है, जहां कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों को कक्षा 2 और 3 में प्रवेश दिया जा रहा है। इस पर प्रधानाध्यापक ने संबंधित अधिकारियों को सूचना देने और आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।
रैली का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल में 5-5 नए बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावक आगे आए, जिनके प्रवेश फॉर्म मौके पर ही भरवाए गए।
इस अवसर पर जयवीर सिंह, आकाश पाल, कुमार गौरव, पंकज कुमार, दिनेश राजपूत, अनोखेलाल, सुखवीर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
= यह है अभियान का मुख्य उद्देश्य =
शिक्षा ही समाज की मजबूत नींव है। ऐसे जागरूकता अभियान न केवल बच्चों को स्कूल तक लाने में मदद करते हैं, बल्कि समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत

KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes