Farrukhabad news फर्रुखाबाद,04 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में आज नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में फर्रूखाबाद फतेहगढ़ के नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण, पार्किंग, वेडिंग जोन व ई रिक्शा संचालन के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा टी0एस0आई0को निर्देशित किया गया कि जनसमान्य द्वारा सड़को व उनके किनारों पर अवैध रूप से की जा रही वाहन पार्किंग पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा आवश्यक होने पर वाहनों को क्रेन द्वारा उठाकर पुलिस लाइन में जमा कर दिया जाये ।, ई रिक्शा संचालन के संवंध में ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका द्वारा उन्हीं ई रिक्शा को चलने के लिये अधिकृत किया जाये । जिन पर आगे व पीछे एच0 एस0आर0टी0सी0 नंबर प्लेट लगी हो तथा ई रिक्शा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो व वीमा व फिटनेस प्रमाणपत्र एवं टैक्स अधतन जमा हो । साइड मिरर लगे हो व ई रिक्शे में साउंड सिस्टम न लगा हो, ई0ओ0 फर्रुखाबाद द्वारा बताया गया कि नगर में संचालित होने बाले ई रिक्शा
को निर्धारित रुट कर कलर कोड दिया जायेगा । ई रिक्शा चालक अपना प्रत्यावेदन नगर पालिका में प्रस्तुत कर अपना रुट आवंटित करायें ।,ए0 आर0 टी0 ओ0 व टी0 एस0 आई0 द्वारा संयुक्त रूप से अवगत कराया कि किसी भी ई रिक्शा द्वारा क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाई जाती है या माल ठुलाई की जाती है तो उसे सीज कर लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा ।,बैठक में निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट वेंडर पल्ला पार्क व घुमना सब्जी मंडी में आवंटित की गई जगह पर ही बैठें । वरना आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण मुक्त किये जाने के संवंध में शुरू में दो मुख्य मार्गो को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया गया था । इस संवंध में चर्चा के उपरांत सर्व सम्मति से मऊदरवाजा से चौक व चौक से लाल सराय गेट तक के मार्ग चिन्हित किये गये व उक्त मार्ग पर फड़, ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण करने बालो व सभी दुकानदारों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नगर पालिका की नाली के पीछे तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखें, अन्यथा उन पर जुर्माना किया जाएगा व नगर पालिका व संवंधित थाना प्रभारी द्वारा सामान जब्त कर लिया जाएगा ।
रोहित गोयल द्वारा सुझाव दिया गया कि इन मार्गों से जुड़ने बाले ऐसे मार्ग जो वनवे हैं । उनको भी अतिक्रमण मुक्त किया जाये । जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
रविवार को नेहरू रोड पर लगने बाले साप्ताहिक बाजार को लिंजीगंज व मन्नीगंज में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया । इसके साथ हीफतेहगढ़ में लगने बाले साप्ताहिक बाजार को भी उचित स्थान चिन्हित कर शिफ्ट किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक अवसर पर ए0 आर0टी0ओ0 प्रवर्तन, ई0ओ0नगर पालिका, जी0एम0डी0आई0सी0,टी0एस0आई0,रोहित गोयल चैयरमैन आई0आई0ए0,सरल दुबे,द्रवित जैन उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct