अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आम सहमति बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की कोतवाली परिसर में संपन्न हुई बैठक

Picsart 22 05 20 10 14 46 432

कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 मई 2022

आज कोतवाली परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप अतिक्रमण हटाने के लिए एक आवश्यक बैठक प्रशासनिक अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के सभी गुटों के प्रतिनिधियों के मध्य संपन्न हुई । बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी/ जूनियर इंजीनियर मिथुन कुमार ने नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के बारे में शासन की मंशा के अनुरूप उपस्थित व्यापारियों को विस्तृत जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय नियम के अनुसार कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर स्टॉल तथा मेज या फिर कोई अन्य वस्तु रखकर उसके ऊपर सामान न रखें । ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस दुकानदार पर जुर्माना लगाकर रसीद काटकर वसूली की जाएगी। यह अधिकार पूर्ण रूप से नगर पालिका को होगा । इसलिए कोई भी दुकानदार भाई अपनी दुकान के आगे कम अथवा अधिक छोटा या बड़ा किसी भी तरह का सामान ना रखें। इस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की पहली गलती पर कम धनराशि की रसीद काटी जानी चाहिए। यदि फिर भी किसी दुकानदार द्वारा नियम का उल्लंघन किया जाता है तो किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक के साथ समान व्यवहार की नीति ही अपनाई जाए। बैठक में मौजूद भाजपा समर्थक शिव कुमार शाक्य ने सुझाव देते हुए कहा कि अतिक्रमण अभियान की शुरुआत तहसील पुलिया पुल ग़ालिब से की जानी चाहिए।
नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उमेश गुप्ता. ने कहा कि व्यापारियों की प्रथम गलती पर कम रुपए की रशीद कटनी चाहिए यदि कोई दुकानदार गलती करता भी है तो किसी भी तरीके का किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। सबके साथ एक सा व्यवहार होना चाहिए। उप जिलाधिकारी ने यह भी कहा की दुकान के ऊपर छाया के लिए भी कोई त्रिपाल या मोमिया नहीं लगाई जाएगी। हालांकि इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यवहारिक एवं मानवीय दृष्टिकोण से राहत देने की बात कही , लेकिन उप जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी नहीं यह शासन की मंशा है और शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्य होगा। अतिक्रमण अभियान संपूर्ण नगर में चलाया जाएगा। अतः आप सभी व्यापारी भाइयों से अनुरोध है की नियम का अवश्य पालन करें। मीटिंग में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से उमेश गुप्ता नगर अध्यक्ष, शिवबालक शर्मा विधानसभा अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से मनोज कौशल ,संजय गुप्ता, अमित सेठ, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से शिव कुमार शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes