KAIMGANJ NEWS कंपिल के मुख्य चौराहे पर भीषण आग, मिठाई की दुकान जलकर राख

IMG 20260223 WA0484

KAIMGANJ NEWS –होली के लिए मंगाया गया माल स्वाहा, लाखों का नुकसान; सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कायमगंज, फर्रुखाबाद
नगर के मुख्य चौराहे पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में दुकानदार को करीब 1.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि समय रहते पास की प्लाईवुड की दुकान खाली करा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मोहल्ला बारह पत्थर निवासी दुकानदार निशांत सैनी की समोसा-मिठाई की दुकान है। वह रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। होली पर्व को देखते हुए वह एक दिन पहले ही कायमगंज से बड़ी मात्रा में माल लेकर आए थे। रात करीब 11 बजे दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने सूचना दी। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी।
आग की चपेट में आकर 14 टीन रिफाइंड, 6 डिब्बे घी, 2 बोरी चीनी, 2 बोरी बेसन, 8 बोरी मैदा सहित दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। आग की तीव्रता से पास स्थित फैजान प्लाई बोर्ड की दुकान भी खतरे में आ गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शटर के ताले तोड़े और अंदर रखा कीमती सामान बाहर निकाल लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल के मुख्य चौराहे पर भीषण आग, मिठाई की दुकान जलकर राख

KAIMGANJ NEWS –होली के लिए मंगाया गया माल स्वाहा, लाखों का नुकसान; सूझबूझ से टला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लखनऊ एसटीएफ की एक रेड और ढह गया जुबैर का ‘काला साम्राज्य’! साढ़े तीन साल बाद गैंगस्टर पर चला कानून का बुलडोजर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अपराध की बुनियाद पर खड़ा किया गया जुबैर खान का काला[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news शांति कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Farrukhabad news – थानाध्यक्ष ने अफवाहों से बचने तथा भाई चारे से त्यौहार मनाने के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हिंदू नववर्ष पर विराट शक्ति प्रदर्शन की तैयारी शुरू शिवाला भवन में जुटे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, विराट हिंदू यात्रा की बनी रूपरेखा

KAIMGANJ NEWS –19 मार्च को निकलेगी विराट हिंदू यात्रा, संयोजक–सहसंयोजकों की घोषणा कायमगंज, फर्रुखाबाद। हिंदू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार–श्यामनगर में आबकारी–पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 80 किलो लहन नष्ट

KAIMGANJ NEWS –कच्ची शराब के गढ़ में अचानक कार्रवाई से मची भगदड़, 10 लीटर अवैध[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में भीषण मार्ग हादसा, पांच लोग घायल, दो की हालत नाजुक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र में हुए एक मार्ग दुर्घटना ने रविवार को हड़कंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बेखौफ चोरों का दुस्साहस मां दुर्गा मंदिर से 21 किलो के 3 घंटे चोरी, गांव में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS — स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद। कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes