Farrukhabad news – करियरपा वॉर मेमोरियल परिसर में सैनिकों ने सामूहिक रूप से किया राष्ट्रगान, गूंजा देशभक्ति का स्वर फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद
राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को करियरपा वॉर मेमोरियल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों, सैनिकों और आमंत्रित अतिथियों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ सामूहिक गान में भाग लिया। लगभग 1600 सैनिकों और अधिकारियों ने वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में हिस्सा लिया, जिससे एकता, अनुशासन और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना झलकती रही समारोह के दौरान जब मेमोरियल परिसर में ‘वंदे मातरम्’ के सुर गूंजे, तो वातावरण देशभक्ति और गर्व से भर उठा। सैनिकों ने राष्ट्रगीत के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक की भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को नमन किया।
इस मौके पर कर्नल रोहित पंत, डिप्टी कमांडेंट, राजपूत रेजीमेंटल सेंटर ने जवानों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि, “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों की मातृभूमि के प्रति अटूटप्रेम और समर्पण का प्रतीक है।कार्यक्रम के समापन पर “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और उपस्थित सभी के हृदय देशभक्ति और गर्व की भावना से ओतप्रोत हो उठे।
रिपोर्ट – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug