KAIMGANJ NEWS ढोल-नगाड़ों की गूंज में गैंगस्टर की सल्तनत ढही जुबैर खान की ₹22.35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, फर्जी GST से खड़ी की थी करोड़ों की जागीर

Picsart 26 02 23 16 45 30 759

KAIMGANJ NEWS –फर्जी GST और धोखाधड़ी से खड़ी की थी करोड़ों की सल्तनत, प्रशासन का बड़ा एक्शनकायमगंज | फर्रुखाबाद
कानून के शिकंजे में फंसते ही गैंगस्टर की अकूत दौलत मिट्टी में मिल गई। तहसील प्रशासन और पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुख्यात गैंगस्टर जुबैर खान की करीब ₹22 करोड़ 35 लाख की अवैध चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। ढोल-नगाड़ों के साथ हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

Picsart 26 02 23 16 45 30 759
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला गढ़ी इज्जत निवासी जुबैर खान एक संगठित गिरोह का संचालन करता था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी GST नंबर के जरिए अवैध कारोबार कर करोड़ों रुपये जुटाने के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जुबैर ने अपनी मां रुखसाना के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं, जिनका कोई वैध आय स्रोत नहीं मिला।

Picsart 26 02 23 16 44 52 737
कुर्क संपत्तियों का पूरा ब्योरा गढ़ी नूर खा में स्थित विशाल आलीशान मकान मऊरशीदाबाद में करोड़ों की कीमत के बड़े गोदाम लखनपुर में विभिन्न गाटा संख्याओं में फैली कीमती कृषि भूमि बैंक खातों में जमा नकदी और महंगे वाहन
प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य ₹22,35,00,000 और चल संपत्तियों का मूल्य ₹69,623 आंका गया है।

IMG 20260223 WA0490
सार्वजनिक मुनादी, सरकारी बोर्ड चस्पा
कुर्की की प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े बजवाकर आरोपित के आवास के बाहर सार्वजनिक मुनादी कराई गई। संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगाया गया और दीवार पर पेंट से मुकदमे से संबंधित आदेश अंकित किए गए। इस दौरान आरोपित की मां रुखसाना भी मौके पर मौजूद रही।
तहसील प्रशासन ने कुर्क की गई संपत्तियों का प्रशासक तहसीलदार कायमगंज को नियुक्त किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने मऊरशीदाबाद और लखनपुर स्थित संपत्तियों पर भी कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
सख्त संदेश
पुलिस-प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अपराध से अर्जित संपत्ति किसी भी हाल में नहीं बख्शी जाएगी। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत आगे भी ऐसी कठोर कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news शांति कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Farrukhabad news – थानाध्यक्ष ने अफवाहों से बचने तथा भाई चारे से त्यौहार मनाने के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हिंदू नववर्ष पर विराट शक्ति प्रदर्शन की तैयारी शुरू शिवाला भवन में जुटे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, विराट हिंदू यात्रा की बनी रूपरेखा

KAIMGANJ NEWS –19 मार्च को निकलेगी विराट हिंदू यात्रा, संयोजक–सहसंयोजकों की घोषणा कायमगंज, फर्रुखाबाद। हिंदू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार–श्यामनगर में आबकारी–पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 80 किलो लहन नष्ट

KAIMGANJ NEWS –कच्ची शराब के गढ़ में अचानक कार्रवाई से मची भगदड़, 10 लीटर अवैध[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में भीषण मार्ग हादसा, पांच लोग घायल, दो की हालत नाजुक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र में हुए एक मार्ग दुर्घटना ने रविवार को हड़कंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बेखौफ चोरों का दुस्साहस मां दुर्गा मंदिर से 21 किलो के 3 घंटे चोरी, गांव में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS — स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद। कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news तहसील सदर का निरीक्षण कर डीएम ने दिया लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण व जनसुनवाई एवं साफ-सफाई का सख्त निर्देश

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी सदर तहसील का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes