KAIMGANJ NEWS रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग नकदी सहित गृहस्थी का सामान जला

Picsart 25 11 25 17 01 00 903

KAIMGANJ NEWS – घटना सुबह का नाश्ता बनाते समय गैस लीक होने के कारण हुई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के पास स्थित गांव घसिया चिलौली में आग लगने की घटना रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीक होने पर उस समय हुई जब परिवार के लिए सुबह का नाश्ता तैयार किया जा रहा था ।

Picsart 25 11 25 17 00 06 040

भड़की आग ने विकराल रूप ले देखते ही देखते नकदी सहित घर गृहस्थी के सारे सामान को चपेट में ले राख बना दिया । गनीमत रही कि जन हांनि होने से बच गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज के कस्बा राजा का रामपुर निवासी मुन्नालाल परिवार सहित कायमगंज नगर के समीप बसे गांव घसिया चिलौली में किराए पर रहकर पल्लेदारी का काम करते हैं। आज सबेरे उनकी पत्नी सीमा गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। तभी प्रयोग में लाया जा रहा सिलेंडर खाली हो गया। दूसरा सिलेंडर लगाने के बाद गैस लीक न हो, इसको चेक किया जा रहा था कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में दरवाजे, खिड़कियां और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इस भीषण आग लगने से हुई तवाही की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान शिवम यादव ने मौके पर पहुंचकर पीडित परिवार को ढांढस बंधा लेखपाल को फोन करके सूचित किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes