KAIMGANJ NEWS घरनुमा झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी का सामान हुआ राख

Picsart 25 11 13 06 11 59 027

KAIMGANJ NEWS – नहीं बचा कुछ भी – विधवा महिला के पास दो वक्त की रोटी के आटा तथा ओढने बिछाने व पहनने के लिए कपड़े तक नहीं रहे
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख की ढेरी में बदल गया ।
बतादें कि क्षेत्रीय ग्राम कुंवरपुर इमलाक निवासी रम्मो पत्नी स्वर्गीय नवी हुसैन की गांव में आवास के नाम पर केवल झोपड़ी पड़ी हुई है। जिसमें देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई । आग ने कुछ ही मिनट में विकराल रूप धारण कर लिया । उठती आग की लपटों से जलकर बेचारी का गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। पीड़ित महिला ने बताया की उसके पति की कैंसर से 4 साल पहले मौत हो गई है । उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं । वह मनरेगा में मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का किसी तरह पालन पोषण कर रही थी। देर शाम लगी अचानक आग से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा कडी मशक्कत से जैसे – तैसे आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई । मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना का जायजा ले हुए नुकशान का आंकलन किया ।
बताते चलें कि घटना के बाद पीड़ित महिला सड़क पर आ गई है । उस बेचारी के पास भोजन के लिए आटा तक नहीं रहा है । वहीं इस गरीब के पास ठंड में ओढ़ने बिछाने के लिए विस्तर एवं पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे । केवल वही कपडे बचे जिन्हें अग्निकांड के वक्त विधवा तथा उसके मासूम बच्चे पहने हुए थे । सिर छिपाने का एक मात्र आसरा झोपड़ी ही थी वह भी आग की विकराल क्रूरता की भेंट चढ़ गई । परेशान महिला का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐशी विषय स्थिति में शीघ्र समय रहते महिला की यथोचित आर्थिक सहायता करने की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes