झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग कई पशु झुलसे गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

Picsart 23 04 13 20 09 31 148

Kaimganj news
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरोली महादेवपुर निवासी महावीर पुत्र हरिराम का गांव में ही एक काफी बड़ा झोपड़ी नुमा आवास है। आज अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। मौसम की तल्खी और तेज हवाओं के झोंकों से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर गृह स्वामी महावीर उनकी पत्नी रीना देवी एवं हरिराम का बेटा बृजनेश कुमार बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार अभी भी जारी है ।वही इस स्थान पर बंधे उनके पशुओं में गाय तथा दो बछड़े बुरी तरह जलकर जख्मी हो गए। इनमें से गाय की मृत्यु हो गई। वही घायल अन्य पशु बुरी तरह तड़प रहे थे । इसके अलावा इसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान तथा भूसा आदि आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। आग की विभीषिका उठती हुई लपटें देखकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। लेकिन जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने की कोई सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई थी। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को भी उपलब्ध करा दी गई है। किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी यहां तक कि क्षेत्रीय लेखपाल तक मौके पर नहीं पहुंच सका था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes