Kaimganj news –मारपीट का आरोप लगा 6 ज्ञात, वही 24 /25 अज्ञात के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-आरोपी बनाए गए अभिषेक शाक्य का नाम मामले में घसीटने को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया जा रहा है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 मार्च 2024
कोतवाली कायमगंज में एक रिपोर्ट मारपीट से संबंधित आरोप के अंतर्गत दर्ज कराई गई है ।जिसमें 6 लोग ज्ञात वही 24 या25 लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपी बनाया गया है । दर्ज रिपोर्ट में नीरज कश्यप पुत्र राम सिंह कश्यप निवासी ग्राम गढ़िया ढिलाबल थाना मऊदरवाजा ने कहा है कि वह 6 मार्च को अपने गांव से राजा का रामपुर थाना के गांव गढ़िया बारात में अपने कुछ साथियों के साथ शामिल होने गया था ।उसका आरोप है कि बारात में डीजे बजने को लेकर मामूली विवाद हुआ था । इसके बाद हम लोग अपने घर वापस लौट रहे थे । आरोप है कि उसी समय 8 / 10 गाड़ियों में सवार अंकित शाक्य वअभिषेक शाक्य – विवेक शाक्य -भोला यादव -लालू शर्मा – छोटू शाक्य सहित 24 /25 अज्ञात लोग कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मुख्य मार्ग पर स्थित बिराहिपुर जागीर के पास आ गए ।इन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर हमको गाड़ी से नीचे खींच और लाठी डंडों से मारा पीटा । आरोप लगाने वाले नीरज कश्यप ने तो यहां तक कह दिया कि निशाना बनाकर उसकी तरफ एक फायर किया ।जिससे उसका एक साथी बाल-बाल बच गया । उसने कहा कि रात काफी हो चुकी थी । चारों तरफ सन्नाटा पसरा था फिर भी तोड़फोड़ तथा फायर एवं चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर बहुत से ग्रामीण पहुंच गए । इसके बाद यह लोग भविष्य में देख लेने की धमकी देते हुए चले गए । तहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । उधर इस संबंध में लक्ष्य हॉस्पिटल कायमगंज के संलाचक एवं अभिषेक के भाई डा० नवल किशोर शाक्य का कहना है कि झगड़ा आरोप लगाने वाले ने ही किया । इसमें अभिषेक व अन्य लोगों को आरोपित केवल राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित होकर किया गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes