कायमगंज- फर्रुखाबाद 26 अप्रैल 2022
तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर फर्रुखाबाद- एटा जनपद की सीमा पर स्थित गांव ब्राहिमपुर जागीर के पास पलट गया। टेंपो में बैठी सवारिया घायल हो गई ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कस्बा अलीगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर टेंपो सवार वापस लौट रहे थे ।उसी समय यह घटना हो गई। घायलों को नगर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि विकास[ 27]पुत्र गजाधर सिंह , सरिता [26] पत्नी सुनील कुमार ,कामिनी पुत्री सुनील कुमार, अनु पुत्री सुनील कुमार सभी निवासी तिर्वा जिला कन्नौज अपनी रिश्तेदारी अलीगंज शादी समारोह में गए थे। वहां से आज वह टैंपू द्वारा वापस लौट रहे थे । ग्राम बिराहिमपुर के पास उनका टैंपू असंतुलित होकर पलट गया। बताया गया है कि टेंपो चालक शराब के नशे में था ।जिसके कारण तेज रफ्तार टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पलट गया। ड्राइवर के भी गंभीर चोटें आई ,लेकिन वह अस्पताल से बिना नाम पता लिखाए ही चला गया। सभी घायलों को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार की औपचारिकता का निर्वाह करते हुए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है । पलटने वाले टेंपो में वैसे तो लगभग 8सवारिया बैठी थी। इनमें से 4 सवारियों के गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बाकी सवारियों के हल्की-फुल्की चोटे ही आई थी। इसलिए बिना अस्पताल आए ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun