कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 फरवरी 2023
जन समस्या निस्तारण के लिए आज कायमगंज तहसील सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 198 आवेदकों ने समस्या निस्तारण के लिए शिकायती पत्र सौंपे। इनमें से 21 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो गया। शेष 177 समस्याओं के आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शी ढंग से जांच उपरांत निस्तारित करने के निर्देश दे सौप दिए गए। समाधान दिवस में आए जिला गौरक्षा प्रमुख दानवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पंचायत पहाड़पुर में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा बना हुआ है। बेदखली आदेश के बावजूद भी प्रशासनिक उदासीनता तथा राजस्व कर्मियों की भ्रष्ट कारगुजारियों के कारण तालाब आज तक कब्जा मुक्त नहीं हो पाया है। इस पर एक बार फिर तहसीलदार को कब्जा हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी के निवासियों ने अपने ही गांव के निवासी के के चतुर्वेदी पर निजी विद्यालय के नाम की लगभग 100 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल उगाने तथा उस पर खड़े पेड़ कटवाने का आरोप लगाते हुए वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस भूमि पर खड़ी फसल को इनके कब्जे से मुक्त कराने की शिकायत की। इस संबंध में भी तहसीलदार से आख्या तलब की गई है। कांशी राम कॉलोनी की निवासी महिला शकुंतला ने कॉलोनी में आवास आवंटन पत्र उपलब्ध कराने एवं थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव चतुर्वेदी ने अपने गांव के एक व्यक्ति पर कुत्ता काटने का झूठा मुकदमा उसके ऊपर दर्ज कराने की शिकायत की है। समाधान दिवस में कायमगंज क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास के निवासी लगभग आधा सैकड़ा की संख्या में पहुंचे। इन सभी ने गांव स्थित गाटा संख्या 156 जो भूखंड अभिलेखों में अंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। लेकिन फिर भी गांव के ही निवासी वीरपाल, बेदराम, लज्जाराम आदि द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत करते हुए इस स्थल को अवैध कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। शमशाबाद क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी रामप्रकाश ने अपने चक के पास आवागमन की सुविधा के लिए स्थित चक मार्ग की पैमाइश कराने, कस्बा व थाना कंपिल की निवासी नसीना बेगम ने अपनी पैतृक भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की ।जबकि गांव बांसखेड़ा निवासी हीरालाल पुत्र रामस्वरूप ने प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सचिव पर आवासों की पात्रता सूची में नाम सम्मिलित होने के बावजूद भी उसके आवास हेतु आई धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस तरह लगभग 2 सैकड़ा शिकायती पत्र समस्या समाधान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले समाधान दिवस में आए। इनमें से अधिकांश राजस्व से जुड़ी हुई समस्याओं के थे । समाधान दिवस अवसर पर एसडीएम संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct