– शासन का निर्देश दीपावली पर मुख्यालय ना छोड़ें डॉक्टर, किंतु यहां पूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवल एक डॉक्टर के भरोसे मिला, विधायक ने जताई नाराजगी कहा जिलाधिकारी से कहकर कराई जाएगी कार्यवाही
कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अक्टूबर 2022
क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरभि गंगवार ने आज कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी दी। बताते चलें शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर दीपावली के त्यौहार को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे, कि दीपावली के त्यौहार पर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त की गई है। इसी को लेकर आज रविवार को शाम लगभग 4:00 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरभि गंगवार( अपना दल एस) कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उनके तेवर सख्त दिखाई दिए। वहीं उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में एक ही चिकित्सक को ड्यूटी पर पाया। जिसको लेकर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कराने की चेतावनी देते हुए नाराजगी जाहिर की। डॉ विपिन कुमार के अलावा सभी डॉक्टर उन्हें ड्यूटी से नदारद मिले। यहां से चलकर उन्होंने इसी अस्पताल के महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखी। यहां भी उन्हें चिकित्सालय प्रभारी डॉ कर मधु अग्रवाल अनुपस्थित मिली। इस पर विधायक एक बार फिर नाराज दिखाई दी। उन्होंने कहा कि वे इस प्रकरण को डीएम से कहकर बैठक बुलाएंगे और उसमें इस मामले को रखकर कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की शासन के दिशानिर्देशों की अवहेलना कर अनुपस्थित रहते हुए यहां के स्टाफ ने लापरवाही का परिचय दिया है। विधायक डॉ० सुरभि ने डॉक्टरों का फोन नंबर लेकर उनसे जानकारी ली। तो बताया गया कि आज ही शाम तक लगभग डेढ़ घंटे के अंदर ही सभी लोग अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो जाएंगे। लेकिन यहां का रवैया देखकर ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार केंद्र न होकर केवल औपचारिक केंद्र बनकर रह गया है। यहां सामान्य मरीजों को भी उपचार न देकर रेफर लेटर थमा कर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर करने की परंपरा जैसी बन गई है। जिससे यहां आने वाले मरीजों तथा तीमारदारों में आए दिन काफी असंतोष देखा जा रहा है। विधायक ने महिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मूत्रालय तथा शौचालय सहित कैंपस का निरीक्षण किया ।लगभग हर जगह उन्हें गंदगी के अंबार ही लगे दिखाई दिए । जिस पर एक बार फिर विधायक नाराज दिखी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा की जन स्वास्थ्य सेवा तथा साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो यह माना जाएगा कि यहां के स्टाफ को शासनादेश की कोई परवाह नहीं है। यही नहीं, जहां चिकित्सक रहते हैं। उनके आवासों के पास भी बड़ी मात्रा में कूड़े कचरे के ढेर तथा गंदगी दिखाई दे रही थी। अब देखना यह है कि सत्ता की भागीदार पार्टी के विधायक के इस निरीक्षण के बाद क्या कार्यवाही होती है और जिनका रवैया ही लापरवाही तथा गैर संवेदन सील बन चुका है। उनमें सुधार होगा अथवा नहीं कुछ भी कहना फिलहाल संभव दिखाई नहीं दे रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr