राज्यों का एकीकरण कर लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को बिखरने से बचाया

Farrukhabad News

कायमगंज फर्रुखाबाद 1 नवम्बर 2022
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को अपनी कुशल व्यवहारिक नीति से बिखरने से बचा लिया। यह विचार आज विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा रत्नेश ने कहा कि नवोदित स्वतंत्र राष्ट्र भारत के स्वप्न दर्शी नेतृत्व ने आने वाली पीढ़ीयों को राष्ट्रघाती समस्याओं का तोहफा दिया। , वहीं जर्मनी के विस्मार्क की तरह लौहपुरुष सरदार पटेल ने अपनी त्वरित निर्णय और सटीक प्रहार की व्यवहारिक नीति से राज्यों का एकीकरण करके देश को बिखरने से बचाया। पू्र्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर, शिक्षक नेता जे पी दुबे, शिवकुमार दुबे आदि ने कहा कि आज बाहरी और आंतरिक विषम परिस्थितियों से जूझ रहे भारत का वर्तमान नेतृत्व सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलकर ही विश्व शक्ति बनने की स्थिति में हो सकता है ।
इस अवसर पर हंसा मिश्रा ने पटेल की शान में कविता पढी:
– रहा खेलता सदा समझ कर निज जीवन का खेल,
राजनीति का कुशल खिलाड़ी वह सरदार पटेल॥
इस अवसर पर साहित्यकारों शिक्षकों तथा समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ने सरदार पटेल को याद कर उन्हें नमन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes