थाना दिवस में नहीं आया कोई फरियादी

Picsart 22 10 08 17 55 15 814

कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 अक्टूबर 2022
संपूर्ण समाधान दिवस तथा इसी तर्ज पर थाना दिवस आयोजित करने का शासन का अभिप्राय आसानी से पारदर्शिता पूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से पीड़ित को न्याय मिल सके ,बिना किसी भागदौड़ या कानूनी दांव पेच की जोर आजमाइश के बगैर ही फरियादी की समस्या का निराकरण हो सके, जैसी सरल एवं अच्छी नीति
पर अमल करते हुए इस योजना को क्रियान्वयन में लाया गया। शुरू में तो कुछ परिणाम अच्छे मिले ।आज भी सजग अधिकारियों की कार्यशैली के चलते बहुत से फरियादियों को न्याय उपलब्ध भी हो रहा है। ऐसा नहीं कि यह आयोजन निष्फल हो गए हो। इनका मिलाजुला असर तो दिखाई दे ही रहा है। किंतु फिर भी जमीन संबंधी, चक मार्ग संबंधी , गली या रास्ता से जुड़े हुए अथवा खेत की पैमाइश जैसे मामले जिन्हें अधिकारी फरियादी की शिकायत को निस्तारण के लिए लेखपालों को सौंप देते हैं। यदि कुछ लेखपालों की बात अलग कर दी जाए तो अधिकांश लेखपाल धन लोलुप्पता में इन प्रकरणों को निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सुलझाने के बजाय राहत शुल्क देने वाले पक्ष की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बिल्कुल गलत ढंग से मदद करते हुए ऐसे मामलों को उलझा देते हैं। और इन मामलों से पीड़ित व्यक्ति बार-बार आयोजित समाधान दिवस अथवा थाना दिवस में चक्कर लगाता परेशान होता रहता है। बाकी मामलों में तो बहुत कुछ राहत लोगों को मिल जाती है। लेखपालों की कहानी वैसे भी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज तक इनके इस खाऊ कमाऊ कृत्य पर स्थाई अंकुश लगाने के लिए शासन या प्रशासन ने कोई ठोस प्रयास भी नहीं किया । यही कारण है कि पीड़ित छोटे-छोटे प्रकरणों में महीनों भाग दौड़ करने के लिए विवश होता है। और बहुत से पीड़ित भागदौड़ से परेशान होकर चुपचाप बैठ जाते हैं। = खैर जो भी हो आज कोतवाली कायमगंज परिसर में समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजन अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार। राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र सिंह गिर्द कायमगंज ,कानूनगो हर सुख सिंह एवं जगदीश सिंह, लेखपाल सचिन मिश्रा ,आकाश शुक्ला सहित अन्य तहसील स्टाफ कर्मचारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे । यह सभी लोग पूरे समय अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन संयोग से कोई भी फरियादी अपनी समस्या निस्तारण के लिए आवेदन करने आयोजित समाधान दिवस में नहीं आया। इसका कारण अधिकारी लगातार हो रही रिमझिम बर्षा तथा कड़कती बिजली जैसे खराब मौसम को बता रहे हैं।

ब्योरो–रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes